Bettiah News: मैनाटांड थाना क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा स्थित भेड़िहरवा के समीप पुलिस ने गश्त के दौरान 10 लीटर नेपाली शराब के साथ एक नाबालिग को हिरासत में लिया. मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से बाल सुधार गृह भेज दिया गया.
यह कार्रवाई बुधवार देर रात नियमित गश्ती के दौरान की गई.
गश्त के दौरान हुआ संदेह
थानाध्यक्ष बब्लू यादव ने बताया कि पुलिस टीम सीमा क्षेत्र में नियमित गश्त कर रही थी. इसी दौरान नेपाल की ओर से आ रहे एक नाबालिग की गतिविधियां संदिग्ध लगीं.
तलाशी लेने पर उसके पास से 10 लीटर नेपाली शराब बरामद हुई, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया.
कानूनी प्रक्रिया पूरी कर भेजा गया बाल सुधार गृह
पुलिस ने बताया कि मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई.
इसके बाद नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया.
सीमा पर लगातार जारी है निगरानी
थानाध्यक्ष ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर शराब की तस्करी रोकने के लिए पुलिस लगातार गश्त और निगरानी कर रही है.
उन्होंने बताया कि अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा.
