धनहा में बिजली की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

धनहा थाना क्षेत्र के पंचायत राज धनहा अंतर्गत बंसी टोला गांव में 45 वर्षीय अधेड़ की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई.

मधुबनी. धनहा थाना क्षेत्र के पंचायत राज धनहा अंतर्गत बंसी टोला गांव में 45 वर्षीय अधेड़ की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई. ज्ञात हो कि मृतक बिजली का बोर्ड से कुछ कर रहा था कि अचानक उसमें करंट आ जाने से उसी में चिपका रह गया. डाॅ आनंद कुमार ने बताया की हरी पटेल पिता राम कुबेर ग्राम बंसी टोला निवासी है. जिनको स्वजनों द्वारा मधुबनी पीएससी दहवा लाया गया. इसके बाद प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. बाबत जानकारी देते हुए डॉ. आनंद कुमार ने बताया कि हरी पटेल इलाज हेतु जिला हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है. वहीं स्वजनों द्वारा सूचना दी गई है कि हरी पटेल घर में बिजली की बोर्ड में प्रवाह हो जाने से चपेट में आ जाने से मौके पर ही मौत हो गई.बोले अंचलाधिकारी

मधुबनी अंचला धिकारी नंदलाल राम ने बताया की मौके पर हल्का कर्मचारी को भेज कर रिपोर्ट करने को कहा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >