नौतन. थाना क्षेत्र के बरदाहां पंचायत के मड़ुआहा सिहुलिया गांव में नाजायज संबंध का विरोध करने पर तीन बच्चों की मां की हत्या कर शव गायब करने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार के दिन शव को पहाड़पुर थाना क्षेत्र के नोनेया नहर से बरामद किया. पुलिस ने हत्या के इस मामले में पति बृजेश सहनी व चालक झुन्ना अंसारी को गिरफ्तार कर गुरुवार के दिन जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि विवाहिता के पिता दक्षिण तेल्हुआ सती टोला निवासी भिखारी सहनी ने अपने पुत्री नीलम कुमारी के हत्या मामले में थाने पर आवेदन देकर मडुआहां सिहुलिया गांव निवासी पति बृजेश सहनी, सिताराम सहनी, झुन्ना अंसारी, उमेश सहनी, सरोज देवी, फुल कुमारी देवी सहित आठ लोगों को नामजद बनाते हुए थाने में आवेदन दिया है. पुलिस दो लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान तेज कर दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
