जिलेभर के 19 का जविप्र दुकानों का लाइसेंस रद्द

प.चंपारण जिले के विभिन्न अंचलों में राशन वितरण में अनियमितता बरतने के आरोप में जनवरी से लेकर अबतक 19 दुकानों का लाइसेंस रद्द किया जा चुका है.

बेतिया. प.चंपारण जिले के विभिन्न अंचलों में राशन वितरण में अनियमितता बरतने के आरोप में जनवरी से लेकर अबतक 19 दुकानों का लाइसेंस रद्द किया जा चुका है. वहीं इस दौरान 13 दुकानदारों पर प्राथमिकी की कार्रवाई की गयी है. अपर समाहर्ता विभागीय जांच सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी कुमार रविंद्र ने बताया कि अबतक जिले के विभिन्न अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति निरीक्षकों द्वारा जनवरी से अगस्त की समाप्ति तक 1071 दुकानों का निरीक्षण किया गया. इसमें से राशन वितरण में अनियमितता बरतने के आरोप में 19 के दुकान के लाइसेंस को रद्द किया गया है. उन्होंने बताया कि बेतिया अनुमंडल में 764 दुकानों का निरीक्षण किया गया. जबकि नरकटियागंज में 480 दुकानों का निरीक्षण किया गयां. वहीं बगहा अनुमंडल के 669 दुकानों का निरीक्षण किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >