स्वतंत्रता दिवस पर 970 भूमिहीन परिवारों को मिला जमीन का अधिकार, बांटे गये जमीन के कागज

स्वतंत्रता दिवस पर बेतिया में 970 भूमिहीन परिवारों को अभियान बसेरा-02 के तहत जमीन का बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र सौंपा गया। जानें पूरी खबर।

Bettiah News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पश्चिम चंपारण जिले के 970 भूमिहीन परिवारों को अपने आशियाने के लिए जमीन का अधिकार मिला. अभियान बसेरा-02 के तहत निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप जिले के सुयोग्य भूमिहीन परिवारों के बीच बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र वितरित किये गये. प्रमाण-पत्र मिलने के साथ ही इन परिवारों को आवास निर्माण के लिए भूमि का वैधानिक अधिकार प्राप्त हो गया.

रमना मैदान में 30 लाभुकों को मिला प्रमाण-पत्र

बेतिया के ऐतिहासिक रमना मैदान में शनिवार को आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री सह पश्चिम चंपारण के प्रभारी मंत्री लखेन्द्र कुमार रौशन ने प्रतीकात्मक रूप से 30 भूमिहीन परिवारों को बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र सौंपा.

प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के बाद लाभुकों के चेहरे पर खुशी और संतोष नजर आया. लंबे समय से जमीन के अभाव में आवास की समस्या झेल रहे परिवारों के लिए यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

जिलेभर में एक दिन में 970 परिवारों को मिला भूमि का अधिकार

जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह के निर्देश पर जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोहों के दौरान भी सुयोग्य भूमिहीन परिवारों के बीच बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया.

इस तरह जिलेभर में एक ही दिन अभियान बसेरा-02 के तहत कुल 970 भूमिहीन परिवारों को भूमि का अधिकार प्रदान किया गया.

जमीन का कागज नहीं, अधिकार और सुरक्षा का आधार

प्रभारी मंत्री लखेन्द्र कुमार रौशन ने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को सम्मानजनक जीवन का अवसर उपलब्ध कराना है.

उन्होंने कहा कि भूमिहीन परिवारों को बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र देना केवल जमीन का कागज देना नहीं है, बल्कि उन्हें अधिकार, सुरक्षा और अपने आशियाने का आधार उपलब्ध कराना है. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यह पहल गरीब और भूमिहीन परिवारों के लिए विशेष महत्व रखती है.

मंत्री ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पहुंचाया जा रहा है. अभियान बसेरा-02 के माध्यम से भूमिहीन परिवारों को भूमि उपलब्ध कराकर उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है.

970 परिवारों को मिला बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र

जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने बताया कि अभियान बसेरा-02 के तहत जिले में कुल 970 सुयोग्य भूमिहीन परिवारों को बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया गया है.

उन्होंने कहा कि भूमि का अधिकार मिलने से लाभुक परिवारों को आवास निर्माण का आधार मिलेगा. इससे उनके जीवन में स्थायित्व और सुरक्षा की नई उम्मीद जगी है.

यह भी पढ़ें

Valmikinagar News: बाघ के हमले में किसान की मौत के बाद सड़क जाम, नौकरी-मुआवजे की मांग पर प्रदर्शन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अवध किशोर तिवारी

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >