बेतिया राज की जमीन वापस लेने के लिए एक्टिव हुए केके पाठक, विकसित बिहार की सोच पर करेंगे ये काम

KK Pathak: बिहार में प्रशासनिक सख्ती बढ़ती जा रही है. राजस्व परिषद के अध्यक्ष केके पाठक एक्शन मोड में नजर आए और बेतिया पहुंचकर बेतिया राज की भूमि का निरीक्षण किया.

KK Pathak: बिहार में प्रशासनिक सख्ती लगातार बढ़ती जा रही है. राजस्व परिषद के अध्यक्ष केके पाठक एक बार फिर एक्शन मोड में दिखे. उन्होंने बेतिया पहुंचकर बेतिया राज की अतिक्रमित भूमि का निरीक्षण किया और अधिकारियों को तुरंत अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश दिए.

बेतिया राज की भूमि पर विकसित होगा नया बिहार

सूत्रों के मुताबिक, हजारी पशु मेला ग्राउंड को आधुनिक टाउनशिप के रूप में विकसित करने की योजना पर काम शुरू होने वाला है. इस टाउनशिप में स्कूल, कॉलेज और खेल मैदान जैसे बुनियादी ढांचे का भी निर्माण किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतरीन सुविधाएं मिल सकेंगी.

अवैध कब्जाधारियों में मचा हड़कंप

निरीक्षण के दौरान कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे. केके पाठक ने स्पष्ट रूप से कहा कि बेतिया राज की भूमि पर हुए अवैध कब्जे को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसे जल्द से जल्द मुक्त कराकर सरकारी योजनाओं के तहत उपयोग में लाया जाएगा. सरकार की इस कड़ी कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है. प्रशासन जल्द ही इस भूमि को खाली कराकर नए विकास कार्यों की नींव रखेगा, जिससे बेतिया और आसपास के इलाकों में बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा सके.

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: समर्थकों के लिए मसीहा विरोधियों के लिए आतंक! राजनीति, अपराध और सत्ता के बेताज बादशाह की कहानी 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >