हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा सिकटा, बाबा कामेश्वरनाथ मंदिर में हुई भव्य आरती

पश्चिम चंपारण के सिकटा स्थित बाबा कामेश्वरनाथ शिव मंदिर में सावन माह के अवसर पर एक भव्य आरती का आयोजन किया गया. मंदिर को फूलों और रोशनी से सजाया गया था, और शिवलिंग का विशेष पुष्प श्रृंगार किया गया, जिसने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया.

Sikta News: सावन माह के पावन अवसर पर पश्चिम चंपारण के सिकटा स्थित बाबा कामेश्वरनाथ शिव मंदिर में सोमवार की देर शाम भव्य आरती का आयोजन किया गया. इस मौके पर मंदिर को आकर्षक रोशनी और फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया. वहीं भगवान शिव के शिवलिंग का गेंदा, चमेली सहित विभिन्न रंग-बिरंगे पुष्पों से विशेष श्रृंगार किया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया.

भव्य आरती में शामिल हुए सैकड़ों श्रद्धालु

आरती में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालु शामिल हुए. सभी ने भक्तिभाव से भगवान शिव की आरती गाई और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. आरती के दौरान मंदिर परिसर 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंज उठा.

फूलों से सजे शिवलिंग के दर्शन के लिए लगी भीड़

भव्य आरती और विशेष पुष्प श्रृंगार के दर्शन के लिए देर शाम तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही. भक्तों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और कल्याण की कामना की.

प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ कार्यक्रम

आरती के समापन के बाद मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा तथा श्रद्धालु शिव भक्ति में पूरी तरह सराबोर नजर आए.

यह भी पढे़ं: बेतिया: पहली सोमवारी पर भितहा के शिवालयों में उमड़ी आस्था, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा इलाका


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमर कुमार

अमर कुमार को पत्रकारिता जगत में 10 वर्षों का अनुभव. अपराध रिपोर्टिंग, कला संस्कृति रंग कर्म, सिनेमा की खबरों के संकलन में रूचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >