राधे-कृष्ण मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में शनिवार को कलश यात्रा निकाला गया.
By Prabhat Khabar News Desk | Updated at :
इनरवा . भारत-नेपाल सीमा पर स्थित नेपाल के मिर्जापुर गांव में लक्ष्मीनाराय महायज्ञ का आयोजन किया गया. परसा के छिपहर माई गाऊपालीका एक मिर्जापुर में राधे-कृष्ण मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में शनिवार को कलश यात्रा निकाला गया. कलश यात्रा में ग्यारह सौ कन्याओं ने भाग लिया. पूजा अर्चना के बाद वाडा अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद यादव, समाजसेवी पनालाल साह, रामपुकार यादव, रामेश्वर साह कानू, विजय पटेल, शेषनाथ साह कानू आदि लोगों ने कलश यात्रा को रवाना किया. श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ मिर्जापुर, चेरगाहां, टीहूकी, झलमहिया, बंजारी गांव होते हुए जयमंगलापुर के ओरिया नदी में वैदिक मंत्रोचारण कर जल भरा गया. भ्रमण कर यज्ञ स्थल पर पहुंचे जहां पूजा अर्चना के बाद 10 दिवसीय महायज्ञ शुरू किया गया. इस दौरान श्रद्धालु धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना जगे, विश्व का कल्याण हो, जय श्री कृष्ण के नारे लगा रहे थे. इस अवसर पर समाजसेवी आरती साह ने कहा कि नेपाल भूमि पुन: बुद्ध, माता सीता, सावित्री की भूमि बना रहें. धार्मिक भावनाओं के विस्तार के साथ समाज में व्याप्त कुरीतियों के उन्मूलन, नैतिक मूल्यों के उन्नयन, सुख समृद्धि और सुसंस्कारों के लिए जन-जन को प्रेरित करने के उद्देश्य से यहां महायज्ञ का आयोजन कराया जा रहा है.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।