Bettiah: जिला नियोजनालय के प्रांगण में जॉब कैम्प का आयोजन 11 को

श्रम संसाधन विभाग के द्वारा 11 दिसंबर को जिला नियोजनालय, पश्चिम चम्पारण, बेतिया के प्रांगण में जॉब कैम्प का आयोजन निर्धारित है.

बेतिया .श्रम संसाधन विभाग के द्वारा 11 दिसंबर को जिला नियोजनालय, पश्चिम चम्पारण, बेतिया के प्रांगण में जॉब कैम्प का आयोजन निर्धारित है. इस दिन 11 बजे पूर्वाह्न से 04 बजे अपराह्न तक इच्छुक अभ्यर्थी जॉब कैम्प में नियोजक से जॉब के विषय में जानकारी प्राप्त कर अपना आवेदन-बायोडाटा जमा कर सकते हैं. इच्छुक अभ्यर्थियों का एनसीएस पोर्टल पर निबंधन कराना अनिवार्य है. जिला नियोजन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि 11 दिसंबर को जिला नियोजनालय के प्रांगण में आयोजित जॉब कैम्प में निजी नियोजक द्वारा विभिन्न पदों यथा-ग्राहक मित्र, सीनियर ग्राहक मित्र पर कार्य करने के लिए कुल 20 अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा. कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को 11000-26000 रूपये मानदेय प्रदान जायेगी. कार्यक्षेत्र पश्चिम चम्पारण/पूर्वी चम्पारण/मुजफ्फरपुर होगा. उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी इससे संबंधित विशेष जानकारी के लिए जिला नियोजनालय के नंबर 06254-295737 पर संपर्क कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >