चौतरवा में श्रद्धा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, नौ दिनों तक होगा भजन-कीर्तन

चौतरवा में श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान जगन्नाथ की पारंपरिक रथ यात्रा का आयोजन किया गया. नौ दिनों तक चलने वाले भक्ति कार्यक्रमों में भजन-कीर्तन और अंत में महाप्रसाद वितरण होगा.

Chautarwa Jagannath Rath Yatra: आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर चौतरवा में भगवान जगन्नाथ की पारंपरिक रथ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई. रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र तथा बहन सुभद्रा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की.

गांव भ्रमण के साथ हुआ रथ यात्रा का आयोजन

हर वर्ष की तरह इस बार भी रथ यात्रा की शुरुआत निरूप देवनाथ के घर के समीप से हुई. इसके बाद सुसज्जित रथ पूरे गांव में भ्रमण करता हुआ विभिन्न मार्गों से गुजरा.

यात्रा के समापन पर रथ को मुन्ना हालदार के घर पहुंचाया गया, जहां श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना की.

नौ दिनों तक होंगे भक्ति कार्यक्रम

आयोजन समिति के अनुसार, रथ यात्रा के साथ ही नौ दिनों तक प्रतिदिन सुबह और शाम भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा. इन धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है.

अंतिम दिन होगा महाप्रसाद वितरण

समिति ने बताया कि नौवें दिन विशेष पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा.

ग्रामीणों ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की प्रतिमाओं का बारी-बारी से पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की. आयोजन के दौरान पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Israel ansari

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >