Bettiah: आज आन बान शान से लहरायेगा तिरंगा, मनेगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

जिले में 79 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाने की तैयारी पूरी कर ली गयी है. जश्ने आजादी को लेकर चारों ओर धूम मचा हुआ है.

बेतिया. जिले में 79 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाने की तैयारी पूरी कर ली गयी है. जश्ने आजादी को लेकर चारों ओर धूम मचा हुआ है. चौक चौराहों पर तिरंगा समेत अन्य सामग्रियों की दुकानें लगी हुयी है. देर शाम तक इन दुकानों पर भीड़ लगी रही. जिले के प्रमुख स्थानों समेत शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों निजी संस्थानों समेत अन्य जगहों पर आजादी की वर्षगांठ मनायी जायेगी.

मुख्य समारोह नगर के महाराजा स्टेडियम में होगा. जहां मुख्य अतिथि सुबे के अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री जनक राम झंडोतोलन करेंगे. इस मौके पर जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ शौर्य सुमन समेत अन्य पदाधिकारी भी रहेंगे. उसके बाद समाहरणालय, सरकारी कार्यालयों में झंडोतोलन किया जायेगा. वहीं महादलित टोलो में भी चिन्हित स्थानों पर झंडोतोलन कराया जायेगा. मुख्य समारोह स्थल पर आयोजित होनेवाले कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी फेसबुक लाईव कराया जायेगा. जिला प्रशासन के सरकारी हैंडल से इसका प्रसारण किया जायेगा.

झंडोतोलन का कार्यक्रम

9.00 पूर्वाह्न महाराजा स्टेडियम, बेतिया के मैदान

9.40 पूर्वाह्न समाहरणालय प्रांगण

9.50 पूर्वाह्न जिला ग्रामीण विकास अभिकरण10.00 पूर्वाह्न पुलिस अधीक्षक, बेतिया के कार्यालय

10.10 पूर्वाह्न अनुमंडल कार्यालय, बेतिया के प्रांगण

10.30 पूर्वाह्न पुलिस केन्द्र, बेतिया

11.15 पूर्वाह्न महादलित टोला

पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिले में पूरी सर्तकता बरती जा रही है. किसी अप्रिय वारदात को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चौकस हो गया है. बीती शाम शहर के कई आवासीय होटलों, होस्टलों समेत संवेदनशील स्थलों पर पुलिस ने सर्च अभियान चलाया. एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि सभी थानाध्यक्षों को स्वतंत्रता दिवस को लेकर आवश्यक निर्देश दिये जा चुके है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >