दहेज हत्या कांड में पति ने किया जुर्म कबूल, हत्या के बाद नदी किनारे जलाया शव

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने के मामले में शिकारपुर पुलिस ने आरोपी पति नितेश कुमार को रिमांड पर लेकर पूछताछ की.

नरकटियागंज : दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने के मामले में शिकारपुर पुलिस ने आरोपी पति नितेश कुमार को रिमांड पर लेकर पूछताछ की. केस के अनुसंधानक एसआई राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में उसने कबूल किया कि पत्नी की हत्या करने के बाद परिवार के साथ मिलकर शव को रात में पंडई नदी किनारे जला दिया था. मृतका के पिता और बौद्ध बरवा गांव निवासी सूर्य प्रसाद ने 20 जुलाई को शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि 7 मार्च 2025 को बेटी नेहा कुमारी की शादी लक्षनौता गौनाहा निवासी नितेश से की थी. शादी के बाद ससुराल वाले दहेज में बुलेट व सोने की चेन की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे. नेहा गर्भवती थी और लगातार मारपीट झेल रही थी. 10 जुलाई को पिता के सामने नेहा ने अपनी पीड़ा बताई थी. 19 जुलाई को जब परिवारजन नरकटियागंज पहुंचे, तो बेटी लापता मिली. पुलिस की दबिश के बाद नितेश ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया. थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >