पूर्व मुखिया सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं हुए जदयू में शामिल

प्रखंड के गोबरहिया गांव में खोतहवा पंचायत के पूर्व मुखिया साह आलम अंसारी ने सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं में जदयू पार्टी में शामिल होकर सदस्यता ग्रहण किया है पूर्व मुखिया को जदयू का किसान प्रकोष्ठ के मधुबनी प्रखंड अध्यक्ष बनाते हुए नई जिम्मेदारी दी गई है.

मधुबनी. प्रखंड के गोबरहिया गांव में खोतहवा पंचायत के पूर्व मुखिया साह आलम अंसारी ने सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं में जदयू पार्टी में शामिल होकर सदस्यता ग्रहण किया है पूर्व मुखिया को जदयू का किसान प्रकोष्ठ के मधुबनी प्रखंड अध्यक्ष बनाते हुए नई जिम्मेदारी दी गई है. किसान प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव के पद के लिए धनंजय पांडेय के नाम को प्रदेश प्रभारी से अनुशंसा करने की घोषणा किया. मधुबनी में एक सभा में जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष दूधनाथ कुशवाहा,जिला परिषद प्रतिनिधि जितेन्द्र गुप्ता, जदयू जिला प्रवक्ता अभय उपाध्याय, जिला महासचिव बिरगुन गद्दी की उपस्थिति में बगहा जिला के जदयू के किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मुन्ना सिंह ने मनोनयन पत्र दिया. वाल्मीकिनगर विधायक धीरेन्द्र प्रताप उर्फ रिंकू सिंह ने भी मनोनीत प्रखंड अध्यक्ष को बधाई दी है. प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व मुखिया शाह आलम को जदयू की नेत्री आसमा खातून, दुर्गावती देवी, ग्रामीण राजेश राम, जितेन्द्र राम, हनीफ अंसारी, राजकुमार साह, महेन्द्र राठौर, पूनम देवी ने बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >