अस्पताल जाने वाली मुख्य सड़क 6 माह से बदहाल, नाली के पानी और कीचड़ से मरीज व राहगीर परेशान

इनारवा रोड पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाला मुख्य मार्ग पिछले छह महीनों से नाली के गंदे पानी और कीचड़ में डूबा हुआ है. इस बदहाल रास्ते से रोज मरीज, एंबुलेंस और छात्र-छात्राएं गुजरते हैं, लेकिन प्रशासन की नजर अब तक नहीं पड़ी है.

 Inarwa Road Crisis: मैनाटांड प्रखंड मुख्यालय से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाला मुख्य मार्ग पिछले करीब छह महीनों से नाली के गंदे पानी और कीचड़ में डूबा हुआ है. जिस रास्ते से रोज मरीज, एंबुलेंस, गर्भवती महिलाएं और सैकड़ों छात्र-छात्राएं गुजरते हैं, उसकी बदहाली पर प्रशासन की नजर अब तक नहीं पड़ी है.

आए दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे राहगीर और दोपहिया वाहन चालक

सड़क पर फैले जलजमाव और कीचड़ के कारण आए दिन लोग फिसलकर गिर रहे हैं. दोपहिया वाहन चालक लगातार दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं, जबकि मरीजों को अस्पताल पहुंचने से पहले ही इस बदहाल रास्ते की गंभीर परीक्षा देनी पड़ रही है. बरसात शुरू होने के बाद स्थिति और भी भयावह हो गई है.

मूकदर्शक बना विभाग, ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत की उठाई मांग

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद न तो जलनिकासी की कोई व्यवस्था की गई और न ही सड़क की मरम्मत कराई गई. इससे ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ भारी नाराजगी व्याप्त है. स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से अविलंब जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: बगहा: गोबर्धना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो फरार अभियुक्तों के घर कुर्की-जब्ती


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >