GMCH Bettiah: फिजियोथेरेपी और मनोरोग विभाग समेत अन्य ओपीडी डॉक्टरों की लिस्ट जारी, देखें पूरा रोस्टर

GMCH Bettiah: गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (GMCH) बेतिया में 20 मई बुधवार की ओपीडी के लिए डॉक्टरों की सूची जारी. जानें मेडिसिन, सर्जरी, ऑर्थो, गायनी, स्किन और फिजियोथेरेपी विभाग के डॉक्टरों का शेड्यूल...

GMCH Bettiah: पश्चिम चंपारण जिले और आस-पास के क्षेत्रों से गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (जीएमसीएच), बेतिया आने वाले मरीजों के लिए बुधवार, 20 मई का ओपीडी (OPD) डॉक्टर ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिया गया है. अस्पताल प्रबंधन द्वारा विभिन्न मुख्य और विशिष्ट विभागों में चिकित्सकों की तैनाती की गई है ताकि मरीजों को समय पर सही परामर्श और इलाज मिल सके.

यदि आप आज इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया जाने की योजना बना रहे हैं, तो विभागों के अनुसार डॉक्टरों की पूरी सूची नीचे देख सकते हैं:

विभागानुसार डॉक्टरों का ड्यूटी शेड्यूल

  • मेडिसिन (औषधि) विभाग: डॉ. चंदन कुमार (एसआर)
  • सर्जरी (शल्य चिकित्सा) विभाग: डॉ. विनिता कुमारी, डॉ. कुमार शुभम और डॉ. मुकेश जायसवाल
  • ओब्स गायनी (स्त्री व प्रसूति रोग) विभाग: डॉ. शिवानी गुप्ता (एसआर) और डॉ. मोनिका (पीजी)
  • पीडियाट्रिक्स (शिशु रोग) विभाग: डॉ. कुमार सौरभ
  • आर्थो (हड्डी रोग) विभाग: डॉ. विवेक कुमार (एसआर)
  • स्किन (चर्म रोग) विभाग: डॉ. मुग्धा मोहन (एसआर)
  • फिजियोथेरेपी विभाग: डॉ. विरेन्द्र कुमार, डॉ. सत्येन्द्र कुमार और डॉ. प्रेम कुमार
  • मनोरोग विभाग: डॉ. नरेश प्रसाद यादव (एपी)
  • आप्थाल्मालॉजी (नेत्र रोग) विभाग: डॉ. मो. रिजवान आलम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aaruni Thakur

प्रभात खबर में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत आरुणि ठाकुर, पत्रकारिता के क्षेत्र में गहरी रुचि रखते हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद, वर्तमान में वे समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर कर रहे हैं। विस्तार न्यूज और इंडिया न्यूज जैसे संस्थानों में अनुभव प्राप्त आरुणि को हाइपरलोकल खबरों, राजनीति और डॉक्यूमेंट्री निर्माण में विशेष रुचि है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >