बेतिया में बेटियों की कबड्डी का रोमांच शुरू, पहले दिन इन दो टीमों ने दर्ज की शानदार जीत

पश्चिम चंपारण में 7वीं जिला स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण आगाज हुआ. पहले दिन के मुकाबलों में सेंट तेरेसा गर्ल्स हाई स्कूल और रामकृष्ण विवेकानंद विद्या मंदिर ने शानदार जीत दर्ज की. खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय दिया.

Bettiah News: नगर के खेल भवन सह व्यायामशाला में बुधवार को 7वीं पश्चिम चंपारण जिला स्तरीय जूनियर बालिका इंटर स्कूल कबड्डी प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण आगाज हुआ. प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों की बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला.

प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर निगम की महापौर सह मुख्य अतिथि गरिमा देवी सिकारिया, जिला खेल पदाधिकारी राकेश कुमार, शिक्षक एनके राय, जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष श्रीमान मिश्रा, राजेश कुमार सिंह एवं महासचिव आलोक कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. उद्घाटन से पहले अतिथियों को स्मृति चिह्न और शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया. जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष श्रीमान मिश्रा ने कबड्डी कोर्ट का विधिवत पूजन किया.

महापौर ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

इस अवसर पर महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साह बढ़ाया. उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिता केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं है, बल्कि इससे अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है.

उन्होंने कहा कि बेटियों को खेल के मैदान में आगे बढ़ने का अवसर देना समाज और जिले के उज्ज्वल भविष्य में निवेश है. महापौर ने खिलाड़ियों से पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अपील की.

सेंट तेरेसा ने सेंट पॉल एकेडमी को हराया

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला सेंट तेरेसा गर्ल्स हाई स्कूल और सेंट पॉल एकेडमी, चनपटिया के बीच हुआ. मुकाबले में सेंट तेरेसा गर्ल्स हाई स्कूल ने 37 अंक हासिल कर जीत दर्ज की.

दूसरे मुकाबले में रामकृष्ण विवेकानंद विद्या मंदिर ने नोट्रे डेम पब्लिक स्कूल की बी टीम को सात अंकों से पराजित किया. मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतर खेल कौशल और टीम भावना का प्रदर्शन किया.

तकनीकी पदाधिकारियों ने संभाली प्रतियोगिता

प्रतियोगिता के सफल संचालन में तकनीकी पदाधिकारी अभिषेक कुमार, सचिन कुमार, आलोक कुमार, अनुज कुमार, प्रिंस कुमार, हंसराज कुमार और सुशांत मिश्रा सहित अन्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. आयोजन के दौरान खिलाड़ियों और आयोजकों में खासा उत्साह देखने को मिला.

यह भी पढ़ें: मां के साथ सो रही थी नाबालिग, रात में हुई गायब, शादी की नीयत से अपहरण का आरोप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मधुकर मिश्रा

मधुकर मिश्र ने 1986 में आकाश मार्ग हिंदी दैनिक देवरिया उत्तर प्रदेश से पत्रकारिता की शुरुआत की थी. इसके बाद में दिल्ली और पटना से एक साथ प्रकाशित संध्या प्रहरी, आज, नवभारत टाइम्स में कार्य किए. इस क्रम में पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया में दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ रह चुके हैं. वर्तमान में बेतिया प्रभात खबर हिंदी दैनिक सह मल्टीमीडिया कार्यालय से जुड़कर कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >