पूर्व सांसद महेंद्र बैठा को पुण्यतिथि पर किया याद, इंडो-नेपाल सड़क परियोजना में उनकी पहल की हुई चर्चा

बगहा के पूर्व सांसद स्व. महेंद्र बैठा की 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद किया। विशेष रूप से इंडो-नेपाल सड़क परियोजना में उनकी महत्वपूर्ण पहल पर चर्चा हुई।

Bettiah News: बगहा के पूर्व सांसद स्व. महेंद्र बैठा की 21वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को नगर के बानुछापर स्थित महेंद्र कॉलोनी आवास पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी. इस दौरान समता पार्टी के समय से जुड़े कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. सभा में दूर-दराज से पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने स्व. महेंद्र बैठा के राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को याद किया.

पांच बार बगहा से सांसद रहे महेंद्र बैठा

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्व. महेंद्र बैठा बगहा संसदीय क्षेत्र से पांच बार सांसद निर्वाचित हुए थे. अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र की सुरक्षा और विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण पहल की थीं.

वक्ताओं ने बताया कि पूर्व रक्षा मंत्री स्व. जॉर्ज फर्नांडिस से उन्होंने सीमा क्षेत्र की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीमा सड़क संगठन के माध्यम से मेगा सड़क निर्माण कराने का आग्रह किया था. वक्ताओं ने दावा किया कि उनकी पहल का परिणाम आज इंडो-नेपाल सड़क परियोजना के रूप में दिखाई दे रहा है.

सरल व्यक्तित्व और कुशल व्यवहार को किया याद

सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद स्व. महेंद्र बैठा राजनीति में आए थे. वे कुशल व्यवहार और सरल व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे. उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किये, जिन्हें आज भी लोग याद करते हैं.

कार्यकर्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के विकास और सीमावर्ती इलाकों से जुड़े मुद्दों को लेकर उनकी सक्रियता लंबे समय तक याद की जाएगी.

बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थक

श्रद्धांजलि सभा में सिकटा विधायक समृद्ध वर्मा, जिला जदयू अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद कुशवाहा, नंद किशोर चौधरी, अताउल्लाह खां, असलम खां हक्की, देव नारायण राम, अशोक ओझा, जनार्दन पांडेय, भागवत ठाकुर, राजेश्वर बैठा, लक्ष्मी सिंह, वीरेंद्र कुशवाहा, मणि भूषण चौधरी, नीतू प्रसाद, आशा चौधरी, भानु पटेल, रामजी चौरसिया, दीपक सिंह दीपू, रवि मोहन वर्मा, सुमित सिंह, मोहम्मद फारूक उर्फ बच्चा खां, सुनील वर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें

Bettiah News: नरकटियागंज के स्कूल का ताला काटकर चोरी, टैब-माइक समेत हजारों का सामान ले गए चोर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अवध किशोर तिवारी

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >