नरकटियागंज में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग गंभीर घायल

पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में शनिवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. एक घटना में कटघरवा चौक पर मछली विक्रेता को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, जबकि दूसरे हादसे में जमुनिया गांव का एक युवक घायल हो गया.

West Champaran News: नरकटियागंज के शिकारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों का अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.

कटघरवा चौक पर मछली विक्रेता को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार शिकारपुर थाना क्षेत्र के मलदी गांव निवासी 55 वर्षीय जय राम मछली बेचने जा रहे थे. इसी दौरान कटघरवा चौक के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया.

घटना के बाद स्थानीय युवक मनोज कुमार ने घायल जय राम को तत्काल नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉ. संतोष कुमार ने प्राथमिक उपचार किया. जांच में उनके पैर में गंभीर चोट पाई गई, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.

दूसरे हादसे में युवक गंभीर घायल

एक अन्य सड़क दुर्घटना में लौकरिया थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव निवासी नरेश राम गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें भी अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satish kumar pand

सतीश कुमार पांडेय ने वर्ष 2000 में जी न्यूज से पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने चर्चित दस्यु सरगनाओं की रिपोर्टिंग की. बाद में आज और दैनिक जागरण में कार्य किया. वर्ष 2016 से वें प्रभात खबर में कार्यरत हैं. इन्हें क्राइम, प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक तथा खेती-किसानी से जुड़ी खबरों में विशेष रुचि रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >