सीओ के साथ अभद्र व्यवहार व हाथापाई मामले में पटखौली थाना में प्राथमिकी दर्ज

अंचल बगहा दो सीओ रवि प्रकाश चौधरी के साथ मंगलवार की दोपहर सरकारी भूमि अतिक्रमण किए जाने की सूचना पर जांच में पहुंचे सीओ के साथ किए गए.

बगहा. अंचल बगहा दो सीओ रवि प्रकाश चौधरी के साथ मंगलवार की दोपहर सरकारी भूमि अतिक्रमण किए जाने की सूचना पर जांच में पहुंचे सीओ के साथ किए गए.अभद्र व्यवहार एवं हाथापाई के मामले में सीओ ने पूर्व जिला परिषद सदस्य लालबाबू गोड पर पटखौली थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है.सीओ ने पटखौली थाना को दिए आवेदन में लिखा है कि मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे एसडीएम के द्वारा उन्हें सूचना दी गई कि उच्च विद्यालय बारवाल की सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हो रहा है. एसडीएम से मिले मौखिक आदेश के बाद भी उच्च विद्यालय बरवल में हो रहें. अतिक्रमण की जांच करने पहुंचे थे. इसी क्रम में वहां लालबाबू गोड पहुंचे.जब उनसे अतिक्रमण के संबंध में एवं जमीन के कागजात की मांग की गई तो वे आग बबूला हो गए एवं सीओ के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उनके साथ हाथापाई भी करना शुरू कर दिया.साथ ही सरकारी कार्य में बाधा डाला गया.इसके बाद सीओ के सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें हिरासत में लेकर पटखौली पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया. वहीं पटखौली थानाध्यक्ष ने आवेदन के आलोक में लालबाबू गोड पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए अग्रेतर कार्रवाई की बात कही है.पटखौली थानाध्यक्ष हृदयानंद सिंह ने बताया कि सीओ के आवेदन पर लालबाबू गोड पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया. पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >