सुबह की सैर बनी आखिरी सफर, घर नहीं लौटे बुजुर्ग तो पोखरे में शुरू हुई तलाश

चनपटिया नगर में मॉर्निंग वॉक के दौरान एक 72 वर्षीय वृद्ध की पोखरे में डूबने से दुखद मौत हो गई. स्थानीय गोताखोरों और SDRF टीम के अथक प्रयास के बाद घंटों की मशक्कत के बाद शव को बरामद किया गया.

Bettiah News: बेतिया. चनपटिया नगर के शुक्लटोला वार्ड संख्या-15 में शनिवार सुबह घर से टहलने निकले 72 वर्षीय उपेन्द्र शुक्ल की पोखरे में डूबने से मौत हो गई. घर से करीब 200 मीटर दूर पोखरे के किनारे टहलने के दौरान उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए. सूचना मिलने पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर में शव को पोखरे से बरामद किया.

Chanpatia News: टहलने के दौरान पोखरे में फिसला पैर

जानकारी के अनुसार उपेन्द्र शुक्ल रोज की तरह शनिवार सुबह करीब पांच बजे टहलने के लिए घर से निकले थे. घर से लगभग 200 मीटर दूर पोखरे के किनारे टहलते समय अचानक उनका पैर फिसल गया. देखते ही देखते वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए.

घर नहीं लौटे तो परिजनों ने शुरू की तलाश

काफी देर तक उपेन्द्र शुक्ल के घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए. इसके बाद उनकी खोजबीन शुरू की गई. स्थानीय गोताखोरों ने भी पोखरे में काफी देर तक तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली.

एसडीआरएफ ने एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला शव

स्थानीय स्तर पर तलाश में सफलता नहीं मिलने के बाद एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई. टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे तक पोखरे में सर्च ऑपरेशन चलाया. दोपहर में एसडीआरएफ ने उपेन्द्र शुक्ल का शव पानी से बाहर निकाल लिया.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

घटना की सूचना मिलने पर चनपटिया पुलिस भी मौके पर पहुंची. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच, बेतिया भेजा गया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

भरा-पूरा परिवार छोड़ गए उपेन्द्र शुक्ल

मृतक के भतीजे चंदेश कुमार शुक्ल ने बताया कि उपेन्द्र शुक्ल अपने पीछे पत्नी मोतरनी देवी, बेटे-बेटी समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई. वहीं पूरे शुक्लटोला मोहल्ले में मातम का माहौल छा गया.

यह भी पढ़ें: बगहा: मस्जिद से निकले थे दो बच्चे, फिर नहीं लौटे घर, परिजनों की बढ़ी चिंता


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >