बेतिया: पावर हाउस परिसर में पुलिस की छापेमारी, जुआ खेलते 8 धराए, नकदी बरामद

बेतिया में पुलिस ने पावर हाउस परिसर में छापेमारी कर जुआ खेल रहे आठ लोगों को गिरफ्तार किया. आरोपितों के पास से 9,270 रुपये नकद मिले. पुलिस को देखते ही कुछ लोग मौके से फरार हो गये.

बेतिया में छापेमारी: नगर थाना क्षेत्र के पावर हाउस के समीप परिसर में जुआ खेल रहे आठ लोगों को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के पास से 9,270 रुपये नकद बरामद किये हैं. पुलिस टीम के पहुंचते ही कुछ जुआरी मौके से फरार होने में सफल रहे. फरार लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है.

सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

प्रभारी नगर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि नगर थाना की गश्ती दल प्रभारी को सूचना मिली थी कि पावर हाउस परिसर में कुछ लोग एकत्र होकर जुआ खेल रहे हैं. सूचना की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गयी. इसके बाद नगर थाना पुलिस और क्यूआरटी में शामिल पुलिसकर्मियों की टीम ने पावर हाउस परिसर में छापेमारी की.

पुलिस को देखते ही मची अफरातफरी

पुलिस टीम को देखते ही जुआ खेल रहे लोगों में अफरातफरी मच गयी. मौके पर मौजूद कुछ लोग पुलिस को चकमा देकर भाग निकले. वहीं पुलिस टीम ने आठ लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया. गिरफ्तार लोगों की तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 9,270 रुपये नकद बरामद हुए.

ये आठ लोग हुए गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार लोगों में सत्यनारायण साह, तबरेज अहमद, श्याम महतो, आशीष राज मिश्रा, जयप्रकाश महतो, दीपक कुमार, मनोज कुमार और मो. सैफ शामिल हैं. सभी गिरफ्तार लोग नगर के अलग-अलग मोहल्लों के निवासी बताये गये हैं.

न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गये

प्रभारी नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार सभी लोगों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की गयी है. कार्रवाई पूरी करने के बाद सभी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया. वहीं पुलिस टीम से बचकर भागे लोगों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई जारी है.

यह भी पढे़ं:

साइबर ठगी के शिकार 104 लोगों के खातों में वापस लौटे 4 लाख, जानें कैसे मिली सफलता?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अवध किशोर तिवारी

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >