शराबी पति ने गला दबाकर की गर्भवती पत्नी की हत्या, घर छोड़ फरार

स्थानीय थाना क्षेत्र के डुमरी-मुराडीह पंचायत स्थित चनकुहवा गांव में बुधवार की रात शराब के नशे में पति द्वारा अपनी गर्भवती पत्नी का गला दबाकर मार देने का मामला प्रकाश में आया है.

पिपरासी. स्थानीय थाना क्षेत्र के डुमरी-मुराडीह पंचायत स्थित चनकुहवा गांव में बुधवार की रात शराब के नशे में पति द्वारा अपनी गर्भवती पत्नी का गला दबाकर मार देने का मामला प्रकाश में आया है. जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया है. इस मामले में स्थानीय लोगों ने बताया कि भृगुरासन यादव के पुत्र प्रमोद यादव उर्फ भुटेली यादव की शादी छह मई 2025 को उत्तर प्रदेश के नया टोला अरनहवा गांव निवासी ग्रहण यादव की पुत्री संध्या कुमारी (21 वर्ष) से हुई थी. शादी के एक माह बाद पिता और पुत्र दोनों बाहर कमाने चले गए. घर पर संध्या की सास, एक ननद और एक देवर रहते थे. चार दिन पहले आरोपी पति बाहर से कमा कर घर आया. दो दिनों तक परिवार में सभी स्थिति सामान्य थी, लेकिन रोज शाम को वह शराब पीकर घर में कहासुनी करता था. वहीं बुधवार को वह अकेले ससुराल गया था. शाम वह उधर से ही शराब के नशे में घर पर आया. किसी बात को लेकर कहासुनी हुई तो वह मारपीट करने लगा. आसपास के लोगों के हस्तक्षेप के उपरांत मामला शांत हो गया. उसके बाद सभी लोग भोजन आदि कर सोने चले गए. इस दौरान पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ तो वह गुस्से में पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दिया. मौत होने के बाद वह घर पर किसी को सूचना दिए बगैर फरार हो गया. सुबह घर वाले जब जगे तो इसकी जानकारी सभी को हुई. किसी ने इसकी सूचना मृतका के मायके और पुलिस को दे दी. मृतका के मायके के लोग मौके पर पहुंचे तब तक पुलिस पहुंच चुकी थी. हत्या की सूचना पर मृतका के मायके गांव से सैकड़ों लोगों के साथ स्थानीय पंचायत के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए. वहीं गांव की महिलाओं में चर्चा थी कि मृतका दो माह की गर्भवती थी. इस बाबत थानाध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. अभी तक आवेदन नहीं मिला है, आवेदन मिलने के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी. वहीं आरोपी की मां को पुलिस हिरासत में ली हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >