नेपाल भेजी जा रही थी नशीले इंजेक्शन की खेप, एसएसबी ने सीमा पर दबोचे दो तस्कर

Drug Trafficking: पश्चिम चंपारण के मैनाटाड़ में एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर 294 नशीले इंजेक्शन के साथ एक युवक और नाबालिग लड़की को गिरफ्तार किया. पुलिस अब पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है.

Drug Trafficking: भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात बसंतपुर एसएसबी ने नशीले इंजेक्शन की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 294 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए हैं. इस कार्रवाई में एक युवक और एक नाबालिग लड़की को गिरफ्तार किया गया. दोनों को जब्त इंजेक्शन और बाइक के साथ मैनाटाड़ थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है.

जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम एसएसबी को सूचना मिली थी कि बसंतपुर गांव के रास्ते नशीले इंजेक्शन की खेप नेपाल भेजी जाने वाली है. सूचना मिलते ही एसएसबी ने पिलर संख्या 416/4 के पास नाकेबंदी कर दी.

ये भी पढ़ें: बिहार पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 15 जुलाई से आवेदन, जानें जरूरी दस्तावेज और पूरी प्रक्रिया

बाइक की तलाशी में खुला पूरा मामला

कुछ देर बाद एक बाइक पर सवार युवक और एक लड़की वहां पहुंचे. तलाशी लेने पर उनके बैग से बड़ी मात्रा में नशीले इंजेक्शन बरामद हुए.

बरामद इंजेक्शनों में शामिल हैं:

इंजेक्शन का नामबरामद संख्या
क्रोबोमेथाजीन99
बुप्रेनॉर्फिन98
डाइजेपाम97
कुल294

ये भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर सहित पूरे देश में E-Rickshaw बीच सड़क पर क्यों हो रहे हैं बंद? जानिए इसके पीछे की पूरी सच्चाई

युवक और नाबालिग लड़की गिरफ्तार

गिरफ्तार युवक की पहचान बसंतपुर गांव निवासी नजीर मियां के रूप में हुई है. वहीं, पकड़ी गई नाबालिग लड़की नेपाल के परवानीपुर की रहने वाली बताई गई है.

शुक्रवार को एसएसबी ने दोनों को जब्त बाइक और इंजेक्शन के साथ मैनाटाड़ थाना पुलिस को सौंप दिया.

रक्सौल से खरीदकर नेपाल भेजने की बात स्वीकार

सूचना मिलने पर ड्रग इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह भी थाने पहुंचे और बरामद इंजेक्शनों की जांच की.

मैनाटाड़ थानाध्यक्ष बब्लू कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान नजीर मियां ने इंजेक्शन रक्सौल से खरीदने की बात स्वीकार की है.

पूरे सिंडिकेट की तलाश में पुलिस

पुलिस अब इस अवैध कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर नजीर मियां को न्यायिक हिरासत में बेतिया भेज दिया गया है.

वहीं, नाबालिग लड़की के संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का कहना है कि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जांच जारी है.

ये भी पढ़ें: मोबाइल टावर लगाने की प्रक्रिया तेज, लंबित आवेदनों का निपटारा 30 सितंबर तक अनिवार्य

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjit kumar pate

रंजीत कुमार पटेल ने वर्ष 2020 में पत्रकारिता की शुरुआत की और पश्चिम चंपारण के मैनाटाड़ प्रखंड रिपोर्टर के रुप में प्रभात खबर से जुड़कर क्षेत्रीय पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं और सामाजिक सरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाने के कारण वें तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >