बेतिया में आज एक्शन मोड में रहेंगे डीएम, जनता की शिकायतों पर होगी सीधी सुनवाई

पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी तरनजोत सिंह आज समाहरणालय में विभिन्न महत्वपूर्ण बैठकों और जनसुनवाई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. वे आम लोगों की शिकायतें सुनेंगे और कई विभागों की समीक्षा करेंगे.

Bettiah News: पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी तरनजोत सिंह शुक्रवार को समाहरणालय में दिनभर विभिन्न महत्वपूर्ण बैठकों और जनसुनवाई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. तय कार्यक्रम के अनुसार वे आम लोगों की शिकायतें सुनेंगे, न्यायालयीन कार्यों का निष्पादन करेंगे और मद्यनिषेध, राजस्व प्रशासन सहित कई विभागों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे.

सुबह 10:30 बजे होगी जनसुनवाई

जारी कार्यक्रम के अनुसार जिलाधिकारी सुबह 10:30 बजे आमजनों के साथ बैठक करेंगे. इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की जाएगी और उनके निष्पादन की समीक्षा होगी. जरूरत पड़ने पर संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे, ताकि शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके.

दोपहर में करेंगे न्यायालयीन कार्यों का निष्पादन

जनसुनवाई के बाद दोपहर 3:00 बजे जिलाधिकारी न्यायालय से जुड़े लंबित कार्यों का निष्पादन करेंगे. इसके बाद प्रशासनिक बैठकों का सिलसिला शुरू होगा.

मद्यनिषेध विभाग की होगी समीक्षा

अपराह्न 3:30 बजे मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित होगी. बैठक में विभागीय कार्यों की प्रगति, शराबबंदी कानून के तहत की गई कार्रवाई और लंबित मामलों की समीक्षा की जाएगी.

राजस्व और जनता दरबार के मामलों पर रहेगा फोकस

शाम 4:15 बजे राजस्व प्रशासन, आंतरिक संसाधन, नीलामपत्र वाद तथा जिला जनता दरबार में प्राप्त मामलों की समीक्षा बैठक होगी. इसमें लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, राजस्व संग्रहण की स्थिति और जनता दरबार से जुड़े आवेदनों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी. जिलाधिकारी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी जारी करेंगे, ताकि आम लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित हो सके.

यह भी पढ़ें: 2,000 सांपों का रेस्क्यू करने वाली 'सर्प मित्र' जानकी देवी को कोबरा ने डंसा


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >