महर्षि वाल्मीकि प्रतिमा का डीएम ने किया लोकार्पण, विधायक समेत अधिकारी रहे मौजूद

वाल्मीकिनगर की हृदय स्थली गोल चौक में शनिवार को महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा का अनावरण प. चंपारण जिले के जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय, वाल्मीकिनगर विधायक धीरेंद्र प्रताप उर्फ रिंकू सिंह, विधान पार्षद भीष्म साहनी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया.

चंद्र प्रकाश आर्य,वाल्मीकिनगर. वाल्मीकिनगर की हृदय स्थली गोल चौक में शनिवार को महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा का अनावरण प. चंपारण जिले के जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय, वाल्मीकिनगर विधायक धीरेंद्र प्रताप उर्फ रिंकू सिंह, विधान पार्षद भीष्म साहनी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा के अनावरण से वाल्मीकिनगर वासियों में हर्ष का माहौल है. इस अवसर पर एडीएम बेतिया राजीव कुमार सिंह, एडीएम जांच विभाग बेतिया कुमार रविंद्र, डीडीसी सुमित कुमार, एसडीएम बगहा गौरव कुमार, बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज, भूमि समाहर्ता बगहा अंजलि कृति, अंचल अधिकारी बगहा दो निखिल कुमार सिंह, बगहा बीडीओ दो बिड्डू कुमार राम के अलावा जिला और प्रखंड के तमाम अधिकारी, विधायक प्रतिनिधि उमेश श्रीवास्तव, प्रखंड उपाध्यक्ष जदयू लड्डू उर्फ बृजेश शर्मा, सम्राट आनंद सिंह, मिथुन कुमार आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >