Bettiah:शांतिपूर्ण व निष्पक्ष निर्वाचन के लिए डीएम ने दी हिदायत

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए सभी कोषांगों, नोडल पदाधिकारियों, निर्वाची व सहायक निर्वाची पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.

बेतिया . जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए सभी कोषांगों, नोडल पदाधिकारियों, निर्वाची व सहायक निर्वाची पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में निर्वाचन से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से समीक्षा हुई. उन्होंने निर्वाचन को संवेदनशील व महत्वपूर्ण कार्य बताते हुए पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्धता को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया. मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट (एमसीसी) के पालन में सख्ती और शिकायतों के त्वरित निपटारे का आदेश दिया गया. मतदान केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, बिजली, रैम्प जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने, मॉडल बूथों की व्यवस्था में कमी न रहने और भेद्य व संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान करने का निर्देश दिया. ईवीएम, वीवीपैट की उपलब्धता, सुरक्षित भंडारण, परिवहन, कम्युनिकेशन प्लान, रूट चार्ट, अर्द्धसैनिक बलों के आवासन, प्रशिक्षण और चेक पोस्ट स्थल चयन जैसे कार्यों की समीक्षा हुई. विशेष श्रेणी बूथों (महिला, दिव्यांग, युवा) को सुसज्जित करने और कम्युनिकेशन शैडो जोन की पहचान का निर्देश दिया गया. जिलाधिकारी ने मतदान केन्द्रों का मैप, नजरी नक्शा, गुगल मैप, सीएडी मैप आदि तैयार कर लेने का निर्देश दिया. लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी और टीम भावना के साथ शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व सफल निर्वाचन की अपील की. बैठक में उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, अपर समाहर्ता कुमार रविन्द्र , जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता अनिल कुमार सिंहा सहित विभिन्न कोषांगो के नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >