गहीरी मन में तैरती मिली अज्ञात किशोरी की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी

थाना क्षेत्र के गहीरी मन नदी में मंगलवार की दोपहर बाद एक सोलह वर्षीय अज्ञात लड़की की लाश पानी में तैरते दिखी. यह मामला आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का विषय बना हुआ है.

नौतन. थाना क्षेत्र के गहीरी मन नदी में मंगलवार की दोपहर बाद एक 16 वर्षीय अज्ञात लड़की की लाश पानी में तैरते दिखी. यह मामला आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का विषय बना हुआ है. अज्ञात लाश को देख खेतों में काम करने वाले लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. जहां सूचना मिलते ही पुलिस ने नदी से शव को निकलवाकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया. हालांकि शव की पहचान अभी नहीं हो पाई है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि शव किसी नवेली दुल्हन की लग रही है. युवती के हाथ घड़ी बंधा हुआ है तथा नाक से खून निकला व गले में सोने का एक लॉकेट है. ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवती की कही हत्या कर शव को नदी में लाकर फेंक दिया गया हो. पुलिस के पदाधिकारियों का कहना है कि फिलहाल अज्ञात शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया है तथा आस पास के क्षेत्रों से किशोरी की पहचान कराने की कार्रवाई चल रही है. पुलिस को उम्मीद है कि अज्ञात लाश की पहचान होते ही पूरे प्रकरण का खुलासा हो जायेगा..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >