सीएसपी संचालक से दिनदहाड़े 6 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाश फरार

रामनगर-भावल मार्ग पर एक बैंक सीएसपी संचालक से करीब छह लाख रुपये, लैपटॉप और जरूरी कागजात लूट लिए गए। मंगलवार शाम तीन हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस जांच में जुट गई है।

Bank CSP Loot: रामनगर-भावल मुख्य मार्ग पर इमलिया टोला के समीप मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे तीन हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने एक सीएसपी संचालक से करीब छह लाख रुपये, लैपटॉप और जरूरी कागजात लूट लिए. वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

घर लौट रहे सीएसपी संचालक को बनाया निशाना

जानकारी के अनुसार, रामनगर के आर्यनगर मोहल्ला स्थित स्टेट बैंक के सीएसपी संचालक तथा भावल गांव निवासी निर्भय सिंह मंगलवार को अपना सीएसपी बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे.

इसी दौरान इमलिया टोला के पास बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाश पीछे से पहुंचे और कथित तौर पर पिस्टल दिखाकर उनकी बाइक रुकवा दी.

बैग से छह लाख रुपये और लैपटॉप लूटा

पीड़ित के अनुसार, बदमाश उनके बैग में रखे करीब छह लाख रुपये, लैपटॉप और जरूरी कागजात लेकर फरार हो गए. आरोप है कि अपराधी उनका मोबाइल फोन और बाइक की चाबी भी अपने साथ ले गए.

वारदात के बाद तीनों बदमाश भावल की ओर फरार हो गए.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की.

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. साथ ही अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छानबीन की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >