Bettiah Crime News: मैनाटाड़ प्रखंड मुख्यालय स्थित थाना चौक के पास शुक्रवार की रात चोरों ने कपड़ा व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर नकदी और मोबाइल चोरी कर ली. घटना की जानकारी शनिवार सुबह घर का सामान बिखरा और ताला टूटा मिलने के बाद हुई. पीड़ित व्यवसायी देव प्रकाश ने मामले की सूचना पुलिस को दी.
दो घरों में घुसे चोर
बताया जाता है कि चोर बगल के व्यवसायी वीरेंद्र प्रसाद के घर के रास्ते अंदर प्रवेश कर देव प्रकाश की दुकान के गोदाम तक पहुंचे. इसके बाद चोरों ने घर को खंगाला और गल्ले में रखे 10 हजार रुपये लेकर फरार हो गये.
इसके अलावा वीरेंद्र प्रसाद के घर से एक मोबाइल फोन और आलमारी में रखे पांच हजार रुपये भी चोरी किये जाने की बात सामने आयी है.
सुबह परिवार को हुई चोरी की जानकारी
शनिवार सुबह परिवार के सदस्यों ने घर के अंदर सामान बिखरा हुआ और ताला टूटा देखा. इसके बाद चोरी की घटना की जानकारी हुई. घटना के बाद आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल है.
पुलिस ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
सूचना मिलने पर मैनाटाड़ थानाध्यक्ष बब्लू कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. चोरों की पहचान और चोरी गये सामान की बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
