Bettiah:महापौर ने स्वच्छता सेनानियों के साथ निकाला स्वच्छता मार्च, लहराया तिरंगा

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने अपने भी हाथों में तिरंगा लेकर सैकड़ों स्वच्छता सेनानियों के साथ स्वच्छता मार्च निकाला.

बेतिया. विभागीय निर्देश से जारी हर ””घर तिरंगा हर घर स्वच्छता”” अभियान के तहत नगर निगम कार्यालय और नगर के बड़ा रमना मैदान में महापौर ने कुल पांच सौ से ज्यादा नगर निगम स्टाफ और सफाईकर्मियों के हाथों में तिरंगा बांटा. इसकी शुरुआत महाराजा स्टेडियम से की गई. जहां महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने अपने भी हाथों में तिरंगा लेकर सैकड़ों स्वच्छता सेनानियों के साथ स्वच्छता मार्च निकाला.

इस मौके पर महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता ” का यह अभियान हमारे स्वतंत्रता दिवस समारोह को यादगार बनाने और जन जन में देशभक्ति जगाने और स्वच्छता के प्रति जागृति लाने का एक बहुल्य अभियान है. हर घर तिरंगा का उद्देश्य प्रत्येक भारतीय को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिये प्रोत्साहित करके नागरिकों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना जागृत करना है. महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान को सर्व प्रथम वर्ष 2022 में आज़ादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में शुरू किया गया था और जो आज पूरे देश में राष्ट्रभक्ति का प्रतीक एक जन आंदोलन बन गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >