Bettiah News: साइकिल पर निकले रामनगर के बच्चे, 8 किमी तक गूंजा फिटनेस और पर्यावरण बचाने का संदेश

रामपुर में फ्रेंड्स एकेडमी के विद्यार्थियों ने 8 किलोमीटर की साइकिल यात्रा निकालकर स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया. बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और लोगों को फिटनेस के साथ प्रदूषण मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया.

Bettiah News: रामनगर. स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर फ्रेंड्स एकेडमी के विद्यार्थियों ने रविवार को करीब आठ किलोमीटर की साइकिल यात्रा निकाली. विद्यालय परिसर से शुरू हुई यात्रा में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और लोगों को फिटनेस के साथ प्रदूषण मुक्त जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया.

Ramnagar News: हरी झंडी दिखाकर बच्चों को किया रवाना

साइकिल यात्रा की शुरुआत पुरानी बाजार स्थित फ्रेंड्स एकेडमी कैंपस से हुई. प्रधानाध्यापक पुरुषोत्तम झुनझुनवाला, संस्थापक सदस्य सुशील छपोलिया एवं ब्रांड एंबेसडर सदाकांत शुक्ला ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर विद्यार्थियों को रवाना किया.

यात्रा थाना रोड, सरयुग सिंह सुंदर चौक, भगत सिंह चौक, नारायणपुर और सोनखर होते हुए विद्यालय के बरवा बंजरिया कैंपस पहुंची. इसके बाद विद्यार्थी वापस पुरानी बाजार कैंपस लौटे.

साइकिलिंग से फिटनेस के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश

शुभारंभ के मौके पर मौजूद प्रबुद्धजन व स्कूल के छात्र

राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त शिक्षक सदाकांत शुक्ल ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ शारीरिक गतिविधियों से जोड़ना जरूरी है. नियमित साइकिलिंग से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है और पर्यावरण संरक्षण की भावना भी मजबूत होती है.

बच्चों को स्वस्थ और जिम्मेदार नागरिक बनाने का प्रयास

फ्रेंड्स एकेडमी के निदेशक भूषण झुनझुनवाला व पुलकित झुनझुनवाला ने कहा कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए नियमित शारीरिक गतिविधियां जरूरी हैं. साइकिलिंग से फिटनेस के साथ पर्यावरण संरक्षण की सोच भी विकसित होती है.

उन्होंने कहा कि विद्यालय का प्रयास बच्चों को स्वस्थ, सक्रिय और जिम्मेदार नागरिक बनाना है.

बच्चों में दिखा खासा उत्साह

साइकिल चलाते स्कूल के बच्चें

साइकिल यात्रा के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला. साक्षी, शिवाय, अनूप, मानसी, त्रिशा, शिवम और तनय समेत बड़ी संख्या में बच्चों ने हिस्सा लिया.

आयोजन को सफल बनाने में शिक्षक गोविंद मिश्रा, दीपक मिश्रा, जितेंद्र गिरि, रवि कुमार और अतुल पाठक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

यह भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर दो साल तक यौन शोषण का आरोप, निजी वीडियो वायरल करने की धमकी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >