अस्ताचलगामी सूर्य को छठ व्रतियों ने दिया अर्घ्य

रविवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने अपने-अपने परिजनों की खुशहाली का वरदान मांगा.

बेतिया . जिले में आस्था के पर्व चैती छठ को लेकर रविवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने अपने-अपने परिजनों की खुशहाली का वरदान मांगा. शहर से लेकर गांव तक चैती छठ को लेकर भक्तिमय माहौल बन गया है. इधर शहर में सागर पोखरा, उतरवारी पोखरा, संतघाट, स्टेशन चौक पोखरा, हरिवाटिका पोखरा समेत अन्य घाटों व्रतियों ने छठ अनुष्ठान को लेकर पहले पूजा-अर्चना की और फिर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य दिया. ज्ञात हो कि नगर के सभी घाटों की छठ पूजा समितियों की ओर से साज-सजावट की गयी है. आज छठ अनुष्ठान का तीसरा दिन संपन्न हो गया. घाटों पर छठ पूजा के गीत गूंजते रहे. गौरतलब हो कि सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य के अर्घ्यअर्पण के साथ ही चार दिवसीय महापर्व का समापन हो जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >