Manoj Bajpayee: "जिस मिट्टी ने पहचान दी, अब उसे बचाना है'', अपने गांव की पीड़ा पर छलका एक्टर मनोज बाजपेयी का दर्द

Manoj Bajpayee: बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी अपने पांच दिवसीय दौरे पर बेतिया स्थित पैतृक गांव बेलवा पहुंचे हैं. गांव में पहुंचते ही उन्होंने ग्रामीणों की पीड़ा सुनी और हर साल होने वाले बाढ़ कटाव को लेकर भावुक हो गए. मनोज ने सरकार से गांव को बचाने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की है.

Manoj Bajpayee: बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता मनोज बाजपेयी इन दिनों अपने पैतृक गांव बेतिया के बेलवा दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने अपने गांव की एक गंभीर समस्या को उजागर करते हुए बिहार सरकार से गुहार लगाई है. शुक्रवार को बेलसंडी पंचायत के गम्हरिया गांव पहुंचकर उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की. वहां पहाड़ी नदियों के हर साल होने वाले कटाव और बाढ़ से जूझते लोगों की तकलीफें सुन वे भावुक हो उठे.

ग्रामीणों की आंखों में आंसू देख भावुक हुए मनोज

ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ के समय नदियां पूरे गांव में तांडव मचाती हैं. खेत, खलिहान, घर और उम्मीदें सब कुछ बह जाते हैं. इस आपदा से हर साल भारी आर्थिक और सामाजिक नुकसान होता है. ग्रामीणों की आंखों में आंसू और दर्द को देखकर मनोज बाजपेयी भी अपने जज़्बात नहीं रोक पाए. उन्होंने कहा, “जो मिट्टी मुझे पहचान देती है, उसका कर्ज अभी बाकी है.”

सरकार को ठोस कदम उठाने की जरूरत

मनोज ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि उत्तर बिहार के कई गांव हर साल बर्बादी का सामना कर रहे हैं, लेकिन अब समय रहते ठोस कदम उठाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल गांववालों की नहीं, बल्कि उनकी अपनी भी है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे इस मुद्दे को सरकार तक पहुंचाएंगे.

गांव को बचाने के लिए लाया जाए स्थायी समाधान

मनोज बाजपेयी ने यह भी कहा कि यह उनकी फिल्मी दुनिया से बाहर की असली दुनिया है, और वह अपनी ज़िम्मेदारी निभाएंगे. उन्होंने प्रशासन और सरकार से आग्रह किया कि गांव को बचाने के लिए स्थायी समाधान लाया जाए, ताकि भविष्य में इस त्रासदी से निजात मिल सके.

Also Read: बिहार का एक ऐसा गांव जहां हर घर से निकलता है सेना का जवान, जब तक फौजी नहीं तब तक शादी नहीं…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >