Bettiah: मझौलिया में तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत,आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम किया

मझौलिया प्रखंड में तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और तत्काल कार्रवाई की मांग की.

Bettiah News: मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के रामपुरवा चौक पर तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक मासूम अंसारी (26) की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि बाइक पर सवार मुन्ना आलम गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रामपुरवा चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. ग्रामीण बोलेरो चालक और वाहन मालिक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे.

Majhaulia News: रामपुरवा चौक पर तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर

बताया जाता है कि रामपुरवा चौक के समीप तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार मासूम अंसारी की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि मुन्ना आलम गंभीर रूप से घायल हो गये.

मृतक की पहचान बढ़ईया टोला वार्ड नंबर-4 निवासी एनायतुल्लाह अंसारी के पुत्र मासूम अंसारी के रूप में हुई है.

हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रामपुरवा चौक पर सड़क जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की. ग्रामीण बोलेरो चालक और वाहन मालिक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे.

सड़क जाम के कारण कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराया.

घायल को डायल-112 की टीम ने अस्पताल पहुंचाया

हादसे में गंभीर रूप से घायल मुन्ना आलम को डायल-112 की पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है.

इधर, पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच, बेतिया भेज दिया. घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया.

बोलेरो और बाइक जब्त, जांच में जुटी पुलिस

सड़क जाम की सूचना पर थानाध्यक्ष अमर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर सड़क जाम समाप्त कराया.

थानाध्यक्ष ने बताया कि बोलेरो और बाइक को जब्त कर थाना लाया गया है. परिजनों से आवेदन प्राप्त हुआ है. आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: भोलेनाथ के दर्शन को जा रहे थे श्रद्धालु, जंगल के रास्ते में अचानक सामने आ गए दो भालू



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गणेश वर्मा

गणेश ने अपनी पत्रकारिता यात्रा की शुरुआत 2014 में गोरखपुर स्थित हिंदुस्तान अखबार से की। तब से लगातार मुख्यधारा मीडिया में सक्रिय रहकर उन्होंने रिपोर्टिंग से लेकर संपादकीय दायित्वों तक का अनुभव हासिल किया है। फिलहाल वे प्रभात खबर से जुड़े हैं और पश्चिम चम्पारण जिले में बतौर ब्यूरो चीफ कार्यरत हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >