नेपाल में बांध टूटने के बाद लापता लोगों की तलाश जारी, गंडक से तीन शव बरामद

नेपाल में बांध टूटने के बाद आई भीषण जल प्रलय के बाद गंडक नदी में तबाही के निशान दिख रहे हैं. त्रिवेणी और गंडक बराज क्षेत्र से तीन शव बरामद किए गए हैं. प्रशासन लापता लोगों की तलाश और पहचान में जुटा है.

Valmikinagar News: वाल्मीकिनगर. नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण जल प्रलय के बाद गंडक नदी में तबाही के निशान अब भी सामने आ रहे हैं. तेज बहाव में लापता हुए लोगों की तलाश के दौरान सोमवार सुबह गंडक बराज और त्रिवेणी क्षेत्र से तीन शव बरामद किए गए. इनमें एक शव गंडक बराज के फाटक नंबर चार से नेपाल पुलिस और एपीएफ की टीम ने बरामद किया, जबकि दो अन्य शव त्रिवेणी क्षेत्र में नदी के किनारे से रेस्क्यू किए गए.

गंडक बराज के फाटक नंबर चार से मिला एक शव

सोमवार सुबह नेपाल पुलिस और एपीएफ की टीम ने गंडक बराज के फाटक नंबर चार से एक शव बरामद किया. वहीं, त्रिवेणी क्षेत्र में नदी के तट से दो अन्य शव भी रेस्क्यू किए गए. नेपाल पुलिस के अनुसार, फिलहाल तीनों शवों की पहचान नहीं हो सकी है.

बरामद शवों को पोस्टमार्टम और पहचान की प्रक्रिया के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है. पहचान होने के बाद शवों को उनके स्वजन को सौंपे जाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

जल प्रलय में बड़ी संख्या में लोग हुए थे लापता

त्रिवेणी चौकी इंचार्ज एसके पाल के अनुसार, तिब्बत-चीन सीमा क्षेत्र में बांध टूटने के बाद आई भीषण जल प्रलय में बड़ी संख्या में लोग लापता हुए थे. तेज बहाव के कारण कई लोग नदी की धारा में बह गए थे. ऐसे में आशंका जतायी जा रही है कि गंडक नदी से बरामद किए गए तीनों शव उन्हीं लापता लोगों में से किसी के हो सकते हैं.

फिलहाल शवों की पहचान के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

पहचान के लिए अस्पताल पहुंच रहे लापता लोगों के स्वजन

शव बरामद होने के बाद अलग-अलग जिलों से लापता लोगों के स्वजन जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं. परिजन शवों की पहचान करने का प्रयास कर रहे हैं. प्रशासन की ओर से पहचान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव संबंधित स्वजन को सौंपे जाएंगे.

इससे लापता लोगों के परिवारों में एक तरफ अपने परिजन के बारे में जानकारी मिलने की उम्मीद जगी है, वहीं दूसरी ओर शव की पहचान होने की आशंका से चिंता भी बढ़ी हुई है.

फाटक बंद होने के बाद बढ़ी शवों की बरामदगी

गत 26 अगस्त को चीन-तिब्बत सीमा क्षेत्र में बांध टूटने के बाद भारी जल प्रवाह की आशंका को देखते हुए गंडक बराज के सभी फाटक खोल दिए गए थे. तेज बहाव में सामान के साथ शव भी नदी की धारा में बहते चले गए.

बाद में फाटक बंद होने और नदी का बहाव नियंत्रित होने के बाद गंडक नदी और बराज क्षेत्र में शवों की बरामदगी बढ़ी है. प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां लगातार नदी क्षेत्र में निगरानी कर रही हैं.

नेपाल पुलिस और एपीएफ ने बढ़ायी गश्त

लापता लोगों की तलाश और शवों की बरामदगी के लिए नेपाल पुलिस और एपीएफ ने गंडक नदी के किनारे गश्त बढ़ा दी है. नदी के विभिन्न हिस्सों और बराज क्षेत्र में विशेष निगरानी की जा रही है.

प्रशासनिक अधिकारियों को भी नदी तट पर विशेष सतर्कता बरतने और स्थिति पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया गया है. जल प्रलय के बाद लापता लोगों की तलाश और बरामद शवों की पहचान की प्रक्रिया आगे भी जारी रहने की बात कही गयी है.

यह भी पढ़ें: बगहा में सफाई व्यवस्था क्यों हुई बाधित? एजेंसी ने बतायी अलग वजह, ईओ ने आरोपों को नकारा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >