Bihar News: सुहाग का जोड़ा और गहने लेकर प्रेमी के साथ भागी प्रेमिका, शादी के 10 दिन पहले हो गया बड़ा कांड

Bihar News: बिहार के बेतिया से खबर सामने आई है जहां, प्रेमिका अपने शादी के ठीक 10 दिन पहले शादी का जोड़ा और गहने लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई. घटना को लेकर पूरे परिवार में हलचल मच गई. पूरे मामले में जब पुलिस ने जांच-पड़ताल की तब खुलासा हुआ.

Bihar News: बिहार में इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है. ऐसे में कई तरह के वाकये शादी से जुड़े सामने आ रहे हैं. इसी बीच बड़ी चौंकाने वाली खबर बिहार के बेतिया से आ गई है. जहां, प्रेमिका ने अपने शादी से ठीक 10 दिन पहले बड़ा कांड कर दिया. मामला बेतिया के चनपटिया थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि, एक युवती शादी से ठीक 10 दिन पहले अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी. खबर की माने तो, युवती अपने साथ सुहाग का जोड़ा, तीन लाख रुपये के आभूषण और शादी के खर्च के लिए रखे गये ढाई लाख रुपये नकद भी लेकर भाग गई.

इन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज

इधर, मामला तब प्रकाश में आया जब लड़की के पिता ने एक पखवारे बाद चनपटिया थाने में पूरे नौ लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. जानकारी के मुताबिक, पिता ने अपनी पुत्री के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. थानाध्यक्ष सम्राट सिंह ने बताया कि, पिता की शिकायत पर विक्की कुमार, राजमोहन कुमार, ज्योति कुमारी, मीरा देवी, साहेब दास, विकास दास, अशोक दास, लाल बाबू कुमार और राजा कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है. बता दें कि, इन सभी पर साजिश रचने और विवाह की नीयत से युवती का किडनैप करने का आरोप है. शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल करने में जुट गई.

पूरे मामले की जांच कर रही पुलिस

वहीं, परिजनों की ओर से बताया कि, लड़की की शादी कालीबाग थाना क्षेत्र के एक युवक से तय की गयी थी. शादी को लेकर घर में जश्न जैसा माहौल था. हर तरह की खरीदारी भी पूरी हो चुकी थी. इतना ही नहीं, रिश्तेदारों को न्योता दिया जा चुका था और टेंट-हलवाई का सट्टा भी हो चुका था. लेकिन, एक सुबह लड़की के गायब होने से पूरा परिवार सदमे में है. इसके साथ ही लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि, रात में उनकी बेटी घर में सोयी हुई थी, लेकिन सुबह गायब मिली. खोजबीन करने पर पता चला कि, वह विक्की कुमार नामक युवक के साथ भाग गयी है. इधर, पूरे मामले को लेकर पुलिस गहनता से जांच कर रही है. साथ ही आरोपितों की तलाश में भी जुटी है.

Also Read: Sultanganj Aguwani Ghat Bridge: पटना हाईकोर्ट से मिला आदेश, जोर-शोर से शुरू हुआ पुनर्निर्माण, जानिए कब होगा पूरा…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >