बिहार बंद से पहले बगहा में हाई अलर्ट, एसपी खुद सड़क पर, हर संवेदनशील जगह पर पुलिस तैनात

NEET पेपर लीक विवाद के चलते आइसा के बिहार बंद के आह्वान पर बगहा पुलिस हाई अलर्ट पर है. जिलेभर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.

Bagaha News: NEET पेपर लीक विवाद को लेकर छात्र संगठन आइसा के बिहार बंद के आह्वान और महागठबंधन दलों के समर्थन के बाद बगहा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है. संभावित प्रदर्शन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

फिलहाल बगहा में स्थिति शांतिपूर्ण बताई जा रही है और कहीं से किसी प्रदर्शन या तनाव की सूचना नहीं मिली है.

संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई गई पुलिस तैनाती

पुलिस प्रशासन ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है.

एसपी स्वयं पूरे जिले की विधि-व्यवस्था की लगातार निगरानी कर रहे हैं. वहीं बगहा एसडीपीओ निहार भूषण, रामनगर एसडीपीओ, सभी अंचल निरीक्षक और थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त और निगरानी कर रहे हैं.

पुलिस को जारी किए गए विशेष निर्देश

पुलिस अधिकारियों और जवानों को शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं. प्रशासन का कहना है कि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है.

जरूरत पड़ने पर एसएसबी का भी मिलेगा सहयोग

प्रशासन के अनुसार, आवश्यकता पड़ने पर बगहा में तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 21वीं और 65वीं वाहिनी का सहयोग भी लिया जा सकता है.

हालांकि, फिलहाल जिला पुलिस ने एसएसबी से अतिरिक्त बल की मांग नहीं की है.

दो दिन पहले हुआ था दंगा नियंत्रण अभ्यास

पुलिस प्रशासन ने बताया कि संभावित चुनौतीपूर्ण हालात से निपटने की तैयारी के तहत दो दिन पहले पुलिस केंद्र में दंगा नियंत्रण (रायट कंट्रोल) का अभ्यास भी कराया गया था.

प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मुस्तैद है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैयार है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Israel ansari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >