सावन में भाथा बाबा दर्शन के लिए नेपाल में वाहनों के प्रवेश की अनुमति, रविवार-सोमवार को मिलेगी राहत

सावन माह में नेपाल के भाथा बाबा मंदिर दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है. संयुक्त बैठक के बाद उच्चस्तरीय अनुमति से अब हर रविवार और सोमवार को श्रद्धालु अपने वाहनों से मंदिर पहुंच सकेंगे. यह सुविधा सावन माह तक ही सीमित है.

West Champaran News: सावन माह में नेपाल स्थित प्रसिद्ध भाथा बाबा मंदिर में दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिली है. इनरवा थाना, एसएसबी एवं नेपाल एपीएफ के अधिकारियों की संयुक्त बैठक के बाद उच्चस्तरीय अनुमति जारी की गई है. इसके तहत सावन माह के दौरान प्रत्येक सप्ताह केवल रविवार और सोमवार को श्रद्धालुओं के लिए चारपहिया वाहनों, ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा अन्य अनुमत वाहनों के नेपाल प्रवेश की अनुमति दी गई है.

Inarwa News: रविवार और सोमवार को मिलेगी वाहन प्रवेश की अनुमति

संयुक्त निर्णय के अनुसार श्रद्धालु अब सावन माह में प्रत्येक रविवार और सोमवार को अपने वाहनों से नेपाल स्थित भाथा बाबा मंदिर पहुंचकर दर्शन कर सकेंगे. इससे पहले सीमा पर वाहनों के प्रवेश को लेकर श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था.

सुरक्षा एजेंसियों की बैठक के बाद लिया गया निर्णय

अधिकारियों ने बताया कि यह निर्णय इनरवा थाना, एसएसबी एवं नेपाल एपीएफ के बीच हुई संयुक्त बैठक के बाद लिया गया. इसके लिए उच्चस्तरीय आलाकमान से विशेष अनुमति प्राप्त हुई है, ताकि श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके और सुरक्षा व्यवस्था भी बनी रहे.

सावन के बाद फिर लागू होंगे पुराने नियम

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अनुमति केवल सावन माह के दौरान भाथा बाबा दर्शन के उद्देश्य से दी गई है. सावन समाप्त होने के बाद सीमा पार वाहनों के आवागमन को लेकर पहले से लागू नियम पुनः प्रभावी हो जाएंगे.

भंसार सुविधा वाले मार्गों से ही होगा प्रवेश

अधिकारियों ने बताया कि चारपहिया वाहनों का आवागमन केवल उन्हीं सीमा मार्गों से होगा, जहां भंसार (कस्टम) की सुविधा उपलब्ध है. श्रद्धालुओं से निर्धारित नियमों का पालन करने और सुरक्षा एजेंसियों के साथ सहयोग करने की अपील की गई है.

यह भी पढ़ें: लौरिया चीनी मिल के पूर्व कर्मियों ने 30 साल से लंबित मजदूरी भुगतान की मांग उठाई


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >