बेतिया में ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को रौंदा, एक युवक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक…

Bettiah Road Accident: बेतिया छावनी के पास ट्रक से दबकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है वहीं दूसरा गंभीर रुप से घायल बताया जा रहा है. गंभीर रुप से घायल युवक को जीएचसीएच में भर्ती कराया गया है.

Bettiah Road Accident: बेतिया छावनी के पास ट्रक से दबकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है वहीं दूसरा गंभीर रुप से घायल बताया जा रहा है. गंभीर रुप से घायल युवक को जीएचसीएच में भर्ती कराया गया है. इस घटना से लोगों में काफी आक्रोश है. गुस्साए लोगों ने सड़क पर बवाल और आगजनी कर रहे हैं.

मृतक की पहचान बानूछापर हाजमा टोला वार्ड 27 के निवासी रामायण साह के 19 वर्षीय बेटे आर्यन कुमार के रूप में हुई है. दूसरे व्यक्ति जो गंभीर रूप से घायल हैं उनकी पहचान गुलफाम अंसारी के रूप में हुई है जो पलंबर का काम करते हैं.

गुलफाम अंसारी को छोड़ने जा रहा था आर्यन

बताया जा रहा है कि मृतक आर्यन कुमार पलम्बर मिस्त्री गुलफाम अंसारी को छोड़ने छावनी जा रहा था. छावनी में रेलवे गुमटी बंद होने के कारण ओवरब्रिज के नीचे खड़ा था, तभी खड़ी ट्रक अचानक ढ़ुल गई और बाइक उसकी चपेट में आ गई.

ये भी पढ़ें: पटना के एक गेस्ट हाउस में आर्केस्ट्रा डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार, छापेमारी जारी…

ट्रक और दीवार के बीच फंसी बाइक

ट्रक और दीवार के बीच बाइक फंस गई और उसमें दबने से आर्यन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गुलफाम अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर आगजनी कर सड़क जाम कर दिया, जिससे घंटो आवागमन बाधित रहा.

मौके पर कालीबाग, मनुआपुल एवं बानुछापर थाने की पुलिस पहुँच मामले को शांत कराने में जुटी है. मृतक आर्यन के शव को पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है.

नीट पेपर लीक मामले में पटना AIIMS के मेडिकल छात्र कैसे फंसे? बिहार के रॉकी ने CBI के सामने उगला राज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >