वारंटियों से शराब तस्करों तक पर कार्रवाई, पुलिस के 24 घंटे के अभियान में कई बड़ी सफलताएं

बेतिया पुलिस ने 24 घंटे के विशेष अभियान में 33 अपराधियों और 11 वारंटियों को गिरफ्तार किया। भारी मात्रा में अवैध शराब भी बरामद की गई है।

West Champaran Police: पश्चिम चंपारण पुलिस ने पिछले 24 घंटे के दौरान जिलेभर में चलाए गए विशेष अभियान में अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. अभियान के दौरान कुल 33 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इनमें 11 गिरफ्तारियां उत्पाद अधिनियम के तहत की गई हैं.

17 वारंटियों की गिरफ्तारी, 11 गैर-जमानती वारंट का निष्पादन

विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने 17 वारंटियों को गिरफ्तार किया. इसके अलावा 11 गैर-जमानती वारंटों का भी निष्पादन किया गया.

पुलिस का कहना है कि फरार अभियुक्तों और लंबित वारंटों के निष्पादन के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा.

233 लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद

अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस ने 233 लीटर 730 मिलीलीटर शराब बरामद की.

पुलिस का कहना है कि जिले में शराब के अवैध निर्माण, भंडारण और तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है.

वाहन जांच में वसूला गया जुर्माना

वाहन जांच अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई.

इस दौरान 20 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया, जबकि एक मोटरसाइकिल जब्त की गई.

आगे भी जारी रहेगा अभियान

पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए इस तरह के विशेष अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं.

पुलिस ने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अवध किशोर तिवारी

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >