प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर बेतिया में सोलर लोन मेला, करीब 250 उपभोक्ताओं ने किया आवेदन

बेतिया में आयोजित सोलर मेला-सह-सोलर लोन मेले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति लोगों में भारी उत्साह देखा गया. 250 से अधिक उपभोक्ताओं ने सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाने के लिए आवेदन किया, जिससे स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा.

Bettiah News: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार और अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा से जोड़ने के उद्देश्य से शुक्रवार को नगर निगम परिसर, बेतिया में सोलर मेला-सह-सोलर लोन मेला आयोजित किया गया. विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बेतिया की ओर से आयोजित मेले का उद्घाटन जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने फीता काटकर किया. कार्यक्रम में सांसद डॉ. संजय जायसवाल समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी, विभागीय कर्मी और आम नागरिक मौजूद रहे.

नगर निगम परिसर में लगा सोलर मेला

मेले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के उद्देश्य, लाभ, आवेदन प्रक्रिया और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी उपभोक्ताओं को दी गई. अधिकारियों ने लोगों को घर की छत पर सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाकर बिजली बिल कम करने के साथ स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया.

250 से अधिक उपभोक्ताओं ने किया आवेदन

सोलर मेले में योजना को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला. विभाग के अनुसार 250 से अधिक उपभोक्ताओं ने सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाने के लिए आवेदन किया. अधिकारियों ने बताया कि योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.

सोलर लोन और संयंत्र लगाने की मिली जानकारी

मेले में मौजूद सोलर वेंडरों और संबंधित संस्थानों ने उपभोक्ताओं को सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाने की प्रक्रिया के साथ सोलर लोन से जुड़ी जानकारी दी. लोगों को योजना के तहत उपलब्ध सुविधाओं और आवेदन प्रक्रिया को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया गया.

सौर ऊर्जा अग्रदूत सम्मान-पत्र का हुआ वितरण

कार्यक्रम के दौरान सौर ऊर्जा के क्षेत्र में उल्लेखनीय पहल करने वालों को सौर ऊर्जा अग्रदूत सम्मान-पत्र भी वितरित किया गया. अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों में सौर ऊर्जा अपनाने के प्रति जागरूकता बढ़ेगी.

ऊर्जा आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण पर जोर

डीएम तरनजोत सिंह समेत अधिकारियों ने लोगों से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की. उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा अपनाने से बिजली बिल में कमी के साथ ऊर्जा आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा.

यह भी पढ़ें: घास काटते वक्त पति से वीडियो कॉल कर रही थी 8 माह की गर्भवती, पड़ोस की महिलाओं ने कर दी पिटाई


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अवध किशोर तिवारी

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >