Bettiah News: चलते-चलते अचानक ब्लास्ट हुआ पहिया, बेकाबू ट्रक ने आधा दर्जन से अधिक बाइक को रौंदा

Bettiah News: बेतिया में आज एक बड़ा हादसा हो गया. एक बेकाबू ट्रक ने 7 बाइक को एक साथ रौंद दिया. चलते-चलते अचानक ट्रक का पहिया ब्लास्ट हो गया था, जिससे ट्रक चालक ने अपना नियंत्रण खो बैठा.

Bettiah News: बेतिया में एक बेकाबू ट्रक ने आधा दर्जन से अधिक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया है. सभी बाइक सवार अनियंत्रित ट्रक को अपनी तरफ आते देख बाइक छोड़कर भाग खड़े हुए. तब जाकर सभी की जान बच पाई. इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना जिले के शनिचरी थाना क्षेत्र के बेतिया-लौरिया एनएच स्थित बहुवरवा गांव के पास की है.

बाइक छोड़कर भागे लोग

दरअसल, एनएच 727 पर एक ट्रक बेतिया से लौरिया की तरफ जा रहा था, तभी अचानक ट्रक का पहिया ब्लास्ट कर गया. इससे चालक का नियंत्रण ट्रक से खो गया. इसके बाद सड़क किनारे खड़ी बाइक को घसीटते हुए ट्रक दूर जाकर रुका. अनियंत्रित ट्रक को अपनी तरफ आता देख बाइक सवार अपनी गाड़ी छोड़कर वहां से भागे. ट्रक ने एक के बाद एक 7 बाइक को एक साथ रौंद डाला. हादसे में सभी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. बाइक की हालत ऐसी हो गई है कि इसे दोबारा बनाया भी नहीं जा सकता है. हालांकि, अच्छी बात यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

ALSO READ: Bihar Land Survey: जमीन के कागजात नहीं हैं फिर भी सर्वे में चढ़ेगा नाम, जानें कैसे?

हो सकता था बड़ा हादसा

घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई. घटना के बाद लोगों में यह चर्चा होने लगी कि किस्मत अच्छी थी कि किसी की जान नहीं गई, नहीं तो जिस तरह से ट्रक बेलगाम था बड़ा हादसा हो सकता था. घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर इसके मालिक का पता लगाने में पुलिस जुट गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >