बेतिया: व्यवहार आधारित सुरक्षा पर ट्रेनिंग, कर्मचारियों को दिए गए टिप्स

Bettiah News: नरकटियागंज स्थित मगध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड में व्यवहार आधारित सुरक्षा (BBS) पर विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया. सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ. एच.एल. कैला ने कर्मचारियों को जीरो एक्सीडेंट और सुरक्षित कार्य संस्कृति का संदेश दिया. जानिए खबर विस्तार से...

बेतिया के नरकटियागंज से सतीश कुमार पांडेय की रिपोर्ट

Bettiah News: नरकटियागंज स्थित मगध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड में बुधवार को व्यवहार आधारित सुरक्षा (BBS) विषय पर एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों और अधिकारियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा कार्यस्थल पर दुर्घटनामुक्त वातावरण विकसित करना था.

सुरक्षा को कार्य संस्कृति बनाने पर जोर

प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कंपनी के कार्यकारी अध्यक्ष आर.के. तिवारी की प्रेरणा तथा कार्यकारी उपाध्यक्ष (ईवीपी) राजीव त्यागी के मार्गदर्शन में किया गया. मुंबई से आए देश के प्रख्यात सुरक्षा विशेषज्ञ एवं व्यवहार आधारित सुरक्षा प्रशिक्षक डॉ. एच.एल. कैला ने प्रशिक्षण का संचालन किया.

डॉ. कैला ने कहा कि कार्यस्थल पर अधिकांश दुर्घटनाओं की वजह असुरक्षित व्यवहार होता है. यदि प्रत्येक कर्मचारी अनुशासन, सजगता और सुरक्षित कार्य पद्धतियों को अपनाए तो दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है. उन्होंने कहा कि सुरक्षा केवल नियमों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे कार्य संस्कृति और दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना होगा.

व्यवहार में बदलाव से बनेगा सुरक्षित कार्यस्थल

प्रशिक्षण के दौरान डॉ. कैला ने जोखिमों की पहचान, सुरक्षित कार्य आदतों के विकास और सहकर्मियों को सुरक्षा के प्रति प्रेरित करने के महत्व को व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया. उन्होंने कहा कि सुरक्षित कार्यस्थल का निर्माण केवल उपकरणों और प्रक्रियाओं से नहीं, बल्कि प्रत्येक कर्मचारी के जिम्मेदार व्यवहार से संभव है.

कर्मचारियों ने लिया सक्रिय भाग

कार्यक्रम में कर्मचारियों और अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया. इस अवसर पर रत्नेश कुमार झा, विवेक दीक्षित, परमवीर सिंह, जितेंद्र शर्मा, सुधीर मिश्रा, प्रेम सिंह सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे.

कार्यक्रम के अंत में एचआर हेड नवीन तिवारी ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कर्मचारियों में सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने और दुर्घटनामुक्त कार्य संस्कृति विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने सभी कर्मचारियों से प्रशिक्षण में मिली सीख को अपने दैनिक कार्यों में अपनाने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >