Bettiah GMCH: वायरल और सर्दी-खांसी के मरीज बढ़े, 8 मई की ओपीडी में बैठेंगे ये डॉक्टर

Bettiah News: बेतिया जीएमसीएच में मौसम बदलने से मरीजों की भीड़ बढ़ गई है. अस्पताल ने शुक्रवार 8 मई का ओपीडी रोस्टर जारी कर दिया है. मरीज सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक विभिन्न विभागों में तैनात विशेषज्ञ डॉक्टरों से इलाज करा सकते हैं. देखें पूरी लिस्ट…

Bettiah News: इन दिनों मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का सीधा असर लोगों की सेहत पर देखने को मिल रहा है. कभी तेज धूप तो कभी बारिश और उमस के कारण वायरल फीवर, सर्दी-खांसी और पेट संबंधी बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. बदलते मौसम की मार सबसे ज्यादा बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ रही है. मरीजों की बढ़ती संख्या का असर बेतिया स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (जीएमसीएच) की ओपीडी में भी साफ नजर आ रहा है, जहां इन दिनों इलाज कराने वालों की भारी भीड़ जुट रही है. इसे देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने शुक्रवार, 8 मई की ओपीडी (बाह्य रोगी विभाग) व्यवस्था की पूरी सूची जारी कर दी है.

सुबह नौ बजे से शुरू होगा इलाज

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, शुक्रवार को ओपीडी का समय सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक रहेगा. मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है. मौसम जनित बीमारियों के बढ़ते मामलों को देखते हुए मेडिसिन और शिशु रोग विभाग में विशेष सतर्कता बरती जा रही है. पीडियाट्रिक्टस में डॉ सौरभ और मेडिसीन में डॉ आकाश कुमार मरीजों को देखेंगे.

8 मई शुक्रवार: जीएमसीएच बेतिया के डॉक्टरों की सूची

मरीजों की सहूलियत के लिए अस्पताल प्रबंधन द्वारा जारी ओपीडी रोस्टर इस प्रकार है:

मेडिसिन (औषधि) विभाग: डॉ आकाश कुमार (एसआर)
पीडियाट्रिक्स (शिशु रोग) विभाग: डॉ कुमार सौरभ
ओब्स गायनी (स्त्री व प्रसूति रोग) विभाग: डॉ रश्मि कुमारी (एसआर) और डॉ शाबिहा (पीजी)
सर्जरी (शल्य चिकित्सा) विभाग: डॉ खुर्शीद आलम, डॉ अमरनाथ गुप्ता, डॉ फैजान सरवर और डॉ मृत्युंजय कुमार राय
आर्थो (हड्डी रोग) विभाग: डॉ वरुण कुमार गोलवारा (एपी) और डॉ विनित विवेक (एसआर)
मनोरोग विभाग: डॉ नरेश प्रसाद यादव (एपी)
आप्थाल्मालॉजी (नेत्र रोग) विभाग: डॉ शिल्पी कुमारी
फिजियोथेरेपी विभाग: डॉ विरेन्द्र कुमार, डॉ सत्येन्द्र कुमार और डॉ प्रेम कुमार

समय पर पहुंचें मरीज

अस्पताल प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे समय रहते अस्पताल पहुंचें और अपना पंजीकरण करवा लें ताकि उन्हें लंबा इंतजार न करना पड़े. साथ ही, डॉक्टरों ने भी लोगों को बदलते मौसम में खानपान का विशेष ध्यान रखने और बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >