Bettiah: शिक्षिका ने मौसा पर यौन उत्पीड़न का लगाया आरोप, रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, आरोपी गिरफ्तार

रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. शिक्षिका ने मौसा पर गंभीर आरोप लगाए और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की. पढ़ें पूरी खबर…

Bettiah News: नरकटियागंज प्रखंड क्षेत्र में एक शिक्षिका ने अपने ही मौसा पर यौन उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है. मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पीड़िता, जो पूर्वी चम्पारण के पकड़ीदयाल की रहने वाली है और वर्तमान में नरकटियागंज के एक यूएमएस विद्यालय में कार्यरत है, ने शिकारपुर थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई. उसने बताया कि वह शिवगंज वार्ड स्थित अपने मौसा के घर में रहकर स्कूल जाया करती थी.

लगातार दबाव और धमकी का आरोप

आरोप है कि होली के दौरान जब उसकी मौसी मायके गई थी, उसी समय आरोपी ने उसके साथ गलत व्यवहार किया. इसके बाद वह लगातार आपत्तिजनक बातें कर ब्लैकमेल करने और जबरन संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा. विरोध करने पर गाली-गलौज और ऑडियो रिकॉर्डिंग के जरिए बदनाम करने की धमकी भी दी गई.

पीड़िता ने घर छोड़ किराए पर रहना शुरू किया

मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी का घर छोड़ दिया और तिवारी चौक के पास किराए के मकान में रहने लगी. इसके बावजूद आरोपी द्वारा पीछा कर परेशान करने का आरोप भी लगाया गया है.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की गई, जिसके बाद आरोपी बृजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

नरकटियागंज से सतीश कुमार पांडेय की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >