बेतिया के लोगों के लिए नगर निगम का खास सहयोग शिविर, आज आपके वार्ड में ही सुनी जाएंगी समस्याएं

बेतिया नगर निगम द्वारा वार्ड संख्या 15 से 22 तक के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है. नागरिक अपनी शिकायतें और जरूरी दस्तावेज लेकर पहुंचकर लाभ उठा सकते हैं.

Bettiah Sahyog Shivir: नगर निगम की ओर से मंगलवार को शहर के वार्ड संख्या 15 से 22 तक के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग शिविर लगाया जाएगा. सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले इस शिविर में नागरिक अपनी शिकायतें, समस्याएं और जरूरी दस्तावेज लेकर पहुंच सकते हैं. अलग-अलग वार्डों के लिए अलग-अलग स्थान तय किए गए हैं.

इन वार्डों के लोगों के लिए लगेगा शिविर

नगर निगम के अनुसार वार्ड 15 के लोगों के लिए राज इंटर कॉलेज में शिविर लगाया जाएगा. वार्ड 16 का शिविर केदार पांडेय हाई स्कूल, भोला बाबू कॉलोनी में होगा. वार्ड 17 के नागरिक राजकीय कन्या विद्यालय में अपनी समस्याएं रख सकेंगे.

लोग दर्ज करा सकेंगे शिकायतें

इसी तरह वार्ड 18 का शिविर सामुदायिक भवन, जगजीवन नगर में आयोजित किया जाएगा. वार्ड 19 के लिए दरसगाह इस्लामिया स्कूल, वार्ड 20 के लिए प्राथमिक विद्यालय, अंबेडकर कॉलोनी और वार्ड 21 के लिए राम जानकी मंदिर, पीपल चौक बगीचा में शिविर लगाया जाएगा. वार्ड 22 के नागरिक बंगाली कॉलोनी स्थित शम्भू बरवत होटल के समीप दुर्गा मंडप में आयोजित सहयोग शिविर में पहुंचकर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे.

जरूरी दस्तावेज लेकर पहुंचें नागरिक

नगर निगम की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपनी समस्याओं से संबंधित आवश्यक दस्तावेज लेकर शिविर में पहुंचें. इससे शिकायतों की जांच और समाधान की प्रक्रिया को आसान बनाया जा सकेगा.

शिविर में स्थानीय नागरिक अपनी विभिन्न समस्याओं और नगर निगम से जुड़ी जरूरतों को संबंधित अधिकारियों के सामने रख सकेंगे. नगर निगम की ओर से शिविर के माध्यम से लोगों को स्थानीय स्तर पर सुविधाएं और समाधान उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है.

महापौर ने की लोगों से पहुंचने की अपील

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने संबंधित वार्डों के नागरिकों से निर्धारित समय पर शिविर में पहुंचने की अपील की है. उन्होंने कहा कि नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान का लाभ उठाएं और बेहतर बेतिया के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाएं.

यह भी पढे़ं: बेतिया: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >