कानून से खिलवाड़ करने वाले सीधे जाएंगे जेल, कंगली में समीक्षा बैठक के बाद डीएम तरनजोत सिंह का संदेश

Bettiah Kangali News: कंगली के इनरवा गांव में हुई घटना के बाद डीएम तरनजोत सिंह और एसएसपी कुमार गौतम ने कंगली थाना पहुंचकर विधि-व्यवस्था की समीक्षा की और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए.

बेतिया से अवध किशोर तिवारी की रिपोर्ट

Bettiah Kangali News: पश्चिम चंपारण जिले के कंगली थाना क्षेत्र अंतर्गत इनरवा गांव में हुई हालिया घटना के बाद जिला और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क व एक्शन मोड में आ गया है. क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल कायम रखने के लिए बुधवार को जिला पदाधिकारी (डीएम) तरनजोत सिंह और वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कुमार गौतम ने खुद कंगली थाना का औचक निरीक्षण किया.

डीएम-एसएसपी की हाई-लेवल मीटिंग

थाना परिसर में पहुँचने के बाद डीएम और एसएसपी ने स्थानीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय आपातकालीन बैठक की. इस बैठक में पूरे क्षेत्र की वर्तमान विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई. अधिकारियों ने शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था को हर हाल में बनाए रखने के लिए मौके पर मौजूद पुलिस बल को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

दोषियों के खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई के निर्देश

समीक्षा बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह और वरीय पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वाले तत्वों या अप्रिय स्थिति पैदा करने की कोशिश करने वालों से पुलिस बेहद सख्ती और प्रभावी ढंग से निपटेगी. दोनों अधिकारियों ने कंगली थाना पुलिस को इनरवा घटना में संलिप्त सभी दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत, निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का कड़ा निर्देश दिया.

प्रशासनिक और पुलिस अमला रहा मुस्तैद

इस निरीक्षण,जमीनी फीडबैक और समीक्षा बैठक के दौरान जिला स्तर के बड़े अधिकारियों के अलावा अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) नरकटियागंज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) नरकटियागंज सहित कंगली और आसपास के थानों के थानाध्यक्ष व अन्य संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी भी मुख्य रूप से मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >