Bus Stand Land Dispute: पथ निर्माण विभाग द्वारा बस स्टैंड की 12 फीट भूमि अधिग्रहित किए जाने के दावे को लेकर विवाद गहरा गया है. मामले में बस स्टैंड के संवेदक ने नगर आयुक्त को आवेदन देकर हस्तक्षेप की मांग की थी. शिकायत मिलने के बाद नगर निगम ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है.
नगर आयुक्त ने दिए तत्काल जांच के निर्देश
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित ने तत्काल जांच कराने का आदेश दिया. उनके निर्देश पर दो अमीनों की टीम गठित की गई, जिसने मौके पर पहुंचकर बस स्टैंड परिसर की मापी और जांच शुरू कर दी है.
अभिलेखों और जमीन का होगा मिलान
नगर निगम की ओर से प्रतिनियुक्त अमीन मुन्ना और कुंदन की टीम उपलब्ध राजस्व अभिलेखों और स्थल की वास्तविक स्थिति का मिलान कर रही है.
जांच का उद्देश्य यह स्पष्ट करना है कि बस स्टैंड की 12 फीट भूमि अधिग्रहण का दावा तथ्यात्मक रूप से सही है या नहीं.
रिपोर्ट के बाद होगा फैसला
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, अमीनों की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी.
इस पूरे मामले पर बस स्टैंड संचालकों और स्थानीय लोगों की भी नजर बनी हुई है. अब सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिसके आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा.
यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप
