पेंशन नहीं रुके, इसलिए घर-घर चलेगा KYC अभियान, बगहा-2 में अधिकारियों को मिले निर्देश

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए बगहा-2 प्रखंड में KYC कार्य को गति दी जा रही है. प्रशासन घर-घर जाकर लाभुकों को जागरूक करेगा ताकि पेंशन का लाभ बिना किसी बाधा के मिलता रहे.

Social Security Pension KYC: बगहा-2 प्रखंड में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों का KYC कार्य तेज करने के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है. मंगलवार को प्रखंड सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में बीडीओ बिडडू राम ने लंबित KYC को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र लाभुक पेंशन योजना के लाभ से वंचित न रहे.

बैठक में विकास मित्र, पंचायत सचिव, जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के कर्मी मौजूद रहे.

पंचायतवार हुई प्रगति की समीक्षा

बैठक में पंचायतवार KYC कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई. जिन पंचायतों में कार्य अपेक्षाकृत धीमा पाया गया, वहां विशेष अभियान चलाकर लंबित मामलों का जल्द निपटारा करने का निर्देश दिया गया.

बीडीओ ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का लाभ सही लाभुकों तक समय पर पहुंचे, इसके लिए KYC प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है.

घर-घर जाकर लाभुकों को करेंगे जागरूक

बिडडू राम ने विकास मित्र, पंचायत सचिव और जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाकर घर-घर संपर्क अभियान चलाने को कहा. उन्होंने बताया कि कई पेंशनधारियों का KYC लंबित रहने के कारण उन्हें समय पर पेंशन मिलने में परेशानी हो सकती है.

उन्होंने सभी कर्मियों से लाभुकों को KYC के प्रति जागरूक करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी कराने का निर्देश दिया.

समस्याओं पर भी हुई चर्चा

बैठक में KYC अभियान के दौरान सामने आ रही समस्याओं और उनके समाधान पर भी विस्तार से चर्चा की गई. साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को नियमित रूप से प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए.

जनप्रतिनिधियों ने दिया सहयोग का भरोसा

बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पेंशनधारियों को जागरूक करने और KYC अभियान को सफल बनाने में प्रशासन का पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया.

बीडीओ ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि सभी पात्र लाभुकों को बिना किसी बाधा के पेंशन का लाभ मिलता रहे. इसके लिए शत-प्रतिशत KYC कार्य समय पर पूरा करना सभी की साझा जिम्मेदारी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mahabir prasad aga

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >