बगहा: बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस की पैनी नजर, चलाया सघन जांच अभियान

बगहा में एसपी के निर्देश पर विभिन्न बैंक शाखाओं की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई. पुलिस ने सीसीटीवी, सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया और ग्राहकों को साइबर ठगी से बचने के प्रति जागरूक किया। पढ़ें पूरी खबर…

बगहा से चंद्रप्रकाश आर्य की रिपोर्ट

Bagaha News: पश्चिम चंपारण जिले के पुलिस जिला बगहा में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने सघन जांच अभियान चलाया. यह अभियान एसपी रामानंद कुमार कौशल के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में संचालित किया गया.

अभियान के दौरान पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने अलग-अलग बैंक शाखाओं में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया.

सीसीटीवी और सुरक्षा इंतजामों की हुई जांच

निरीक्षण के दौरान बैंक परिसरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता, रिकॉर्डिंग व्यवस्था और बैंक के अंदर-बाहर होने वाली गतिविधियों की बारीकी से जांच की गई.

पुलिस टीम ने बैंक प्रबंधकों को सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का निर्देश दिया.

ग्राहकों को साइबर ठगी से बचने की दी सलाह

अभियान के दौरान बैंक में पहुंचे महिला एवं पुरुष ग्राहकों को भी सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई.

पुलिस अधिकारियों ने लोगों को साइबर ठगी, फर्जी कॉल और बैंक परिसरों में सक्रिय बिचौलियों से सतर्क रहने की सलाह दी. ग्राहकों से कहा गया कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में न आएं और अपनी बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें.

शहर से ग्रामीण क्षेत्रों तक चला अभियान

इसी क्रम में नगर थाना पुलिस ने स्टेट बैंक बगहा बाजार, सेंट्रल बैंक बगहा-1, पंजाब नेशनल बैंक बगहा-1, ग्रामीण बैंक बगहा-1 और एक्सिस बैंक बगहा-1 का निरीक्षण किया.

वहीं पटखौली थाना पुलिस ने सेंट्रल बैंक बगहा-2, पंजाब नेशनल बैंक नरईपुर और अन्य बैंक शाखाओं की जांच कर बैंक कर्मियों एवं ग्राहकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

आगे भी जारी रहेगा अभियान

एसपी रामानंद कुमार कौशल ने कहा कि जिले में बैंकिंग व्यवस्था को सुरक्षित और अपराधमुक्त बनाए रखने के लिए इस प्रकार के जांच अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे.

उन्होंने कहा कि बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था और ग्राहकों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >